CLOSE

Madhuri Dixit ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड के इस एक्टर संग कभी नहीं किया काम, अब जताया अफसोस

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Madhuri Dixit 90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाली मशहूर अदाकारा व ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड कई हिट और सुपरहिट फिल्में देकर इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल किया जिसका सपना हर एक्टर देखता है, लेकिन इस इंडस्ट्री में एक ऐसे एक्टर हैं जिसके साथ माधुरी दीक्षित को कभी स्क्रीन साझा करने का अवसर नहीं मिला. अब सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर वो कौन हैं जिसके साथ काम न कर पाने का माधुरी को मलाल है। बता दें, वह एक्टर और कोई नहीं बल्कि ‘डांस दीवाने’ में एक्ट्रेस के साथ नजर आ रहे सुनील शेट्टी हैं। बॉलीवुड के ‘अन्ना’ सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित दोनों ने ही 90 के दशक में इंडस्ट्री पर राज किया था, लेकिन दोनों कभी किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए।

माधुरी दीक्षित ने जताया अफसोस (Madhuri Dixit)

इन दिनों माधुरी दीक्षित रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ में बतौर जज नजर आ रही हैं और इसी दौरान एक्ट्रेस ने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। माधुरी दीक्षित ने ‘डांस दीवाने’ के मंच पर बताया कि उन्होंने कभी इस स्टार संग काम नहीं किया और आज उनको बेहद अफसोस है।

फिल्मों में स्क्रीन साझा नहीं की (Madhuri Dixit)

वह कहती हैं, ‘शो में सुनील अद्भुत हैं। यह उनके साथ मेरा पहला शो है और मुझे नहीं पता कि हमने पहले कभी एक साथ काम क्यों नहीं किया। हालांकि, हमने फिल्मों में स्क्रीन साझा नहीं किया, लेकिन अब मुझे ये अवसर मिला है जिसका में भरपूर आनंद ले रही हूं’.

- Advertisement -

सुनील शेट्टी को बताया अद्भुत (Madhuri Dixit)

एक्ट्रेस आगे कहती हैं पहले मुझे उनके साथ काम करने में असहज महसूस हुआ लेकिन जैसे ही उन्होंने सेट पर कदम रखा और अपनी टिप्पणियां देनी शुरू की, तो मैं उनकी सहजता से बहुत प्रभावित हुई। उनके बात करने का तरीका अद्भुत है। जब दर्शक उन्हें जज के रूप में देखेंगे तो वे उनसे बेहद प्यार करेंगे।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-