Kriti Sanon Surprises Fans ऑडियंस के बीच अचानक पहुंच गई Kriti Sanon, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रही वायरल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Kriti Sanon Surprises Fans करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘क्रू’ 29 मार्च को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है, बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है । दो दिन में फिल्म ने 40 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। हर शहर में क्रू फिल्म की स्क्रीनिंग से थिएटर्स खचा-खच भरे हुए हैं। ऐसे में अपने फैंस का रिएक्शन जानने कृति सेनन थिएटर पहुंची।

थिएटर पहुंची कृति सेनन (Kriti Sanon Surprises Fans)

कृति सेनन रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री ‘क्रू’ पर दर्शकों का रिएक्शन जानने थिएटर पहुंचती है और उनसे खूब सारी बातें भी करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं इस दौरान कृति को दर्शकों के बीच एक पायलेट भी मिलता हैं, जिससे एक्ट्रेस मस्ती-मजाक में मांफी भी मांगती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- वे हंसे, मैं मुस्कुराया! यह प्यार मेरे पूरे क्रू के लिए है!! देवियो!! उड़ान भरी हुई है और यह प्यार और हंसी से भरी है।

- Advertisement -

फिल्म की क्या है कहानी ? (Kriti Sanon Surprises Fans)

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमे जैस्मिन (करीना कपूर), दिव्या राणा (कृति सेनन) और गीता (तब्बू) नजर आ रही हैं। जो कोहिनूर नाम की एयरलाइन्स में काम करती हैं। तीनों के सपने बड़े होते हैं, लेकिन जेब खाली. एक दिन तीनों को उनके ही एक सीनियर के गोल्ड की तस्करी करने के बारे में पता चल जाता है। पैसे कमाने के चक्कर में तीनों इसका अवैध धंधा करने की सोचती हैं। इस दौरान वह खूब पैसा भी कमाती हैं, लेकिन ये कमाई ज्यादा दिनों तक नहीं चलती और फिर एक दिन तीनों को अपनी-अपनी गलती रियलाइज होती है। अब इसके आगे क्या होता है इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-