CLOSE

कंगना रनौत ने काशी में किए कालभैरव के दर्शन, पीएम मोदी के ‘राम राज्य’ की तारीफ की

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

वाराणसी, 24 नवंबर (khabarwala24)। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत सोमवार को काशी पहुंचीं। वहां पर सबसे पहले उन्होंने काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया और देश के लिए प्रार्थना की।

काल भैरव के दर्शन के बाद अभिनेत्री ने khabarwala24 से बातचीत की। इस दौरान उन्हें धर्मेंद्र के निधन की खबर मिली, जिस पर अभिनेत्री ने कहा, “ये तो पूरे देश के लिए दुखद खबर है। धरम जी न केवल हमारी पीढ़ी, बल्कि हमारे माता-पिता से पुरानी पीढ़ियों के लोकप्रिय कलाकार रहे हैं। हम उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। आज हमने काल भैरव के दर्शन किए और हम यही प्रार्थना करते हैं कि उन्हें अच्छा स्थान प्राप्त हो।”

जब अभिनेत्री से काशी की भव्यता को लेकर khabarwala24 ने सवाल किए, तो अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा, “जैसा कि हम अपने ग्रंथों में काशी को लेकर पढ़ा करते थे, वह बिल्कुल वैसा ही है। हमारे प्रधानमंत्री जी कहते थे कि ये काशी मैया हमारी मां हैं। इन्होंने मुझे गोद लिया हुआ है, तो मुझे वही स्वरूप देखने को मिला। काशी मैया के आंचल में हम भी आएं हैं, यहां की शानदार व्यवस्था और काशी कॉरिडोर और जिस तरह से यहां की गलियां साफ हैं और आगे हम चाहते हैं कि बाबा का जो मंदिर है, वह हमें पूरा का पूरा मिलें, जैसा कि वह हुआ करता था।”

- Advertisement -

अभिनेत्री ने मंगलवार को प्रधानमंत्री द्वारा होने वाले ध्वजारोहण पर अपनी बात व्यक्त की, जिसमें उन्होंने कहा, “पूरे देश के दिल की धड़कनें थमी हुई हैं कि प्रधानमंत्री जी कल ध्वजारोहण करते दिखेंगे और इस स्वर्णिम काल को हम राम राज्य कह सकते हैं, जैसा कि हम पहले अपने ग्रंथों में सुना करते थे कि राम राज्य स्वर्णिम काल के बारे में सुना करते थे, उसे अब हम देख पा रहे हैं। फिर, कल जो हमारे प्रधानमंत्री जी कल ध्वजारोहण करेंगे, तो कल उसका इंतजार कर रहे हैं।”

बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने के मामले पर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा, “हम सभी धर्मों का दिल से सम्मान करते हैं और मस्जिद तो हम जरूर बनाएंगे, लेकिन वहां नहीं, जहां पर मंदिर था या है, और इस बात का ध्यान हर एक जाति और धर्म के लोगों को रखना चाहिए। हर हर महादेव।”

Source : IANS

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-