CLOSE

Kalki 2898 AD OTT Deal कल्कि 2898 AD की ओटीटी पर 375 करोड़ में हुई रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील, एक नहीं..दो-दो प्लेटफॉर्म ने खरीदे स्ट्रीमिंग राइट्स

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Kalki 2898 AD OTT Deal सालार की शानदार सफलता के बाद प्रभास के खाते में एक और बेहतरीन फिल्म कल्कि 2898 एडी है. यह फिल्म आजकल इन दिनों जमकर सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाले हैं।

दो प्लेटफाॅर्म ने खरीदे ओटीटी राइट्स (Kalki 2898 AD OTT Deal)

एकसाथ तीनों बड़े सितारों को पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब हो रहे हैं। फिल्म को लेकर लोगों में खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। अब इस फिल्म की रिकॉर्ड ब्रेकिंग ओटीटी डील की भी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि ओटीटी राइट्स एक नहीं बल्कि दो प्लेटफॉर्म ने खरीदे हैं।

फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे मेकर्स (Kalki 2898 AD OTT Deal)

कल्कि 2898 एडी को नेशनल लेवल पर प्रमोट करने के लिए मेकर्स सारे पैंतरे अपना रहे हैं। फिल्म को 600 करोड़ के बिग बजट में बनाया गया है। इस फिल्म की सबसे खास कास्ट बुज्जी है, जिसकी झलक मेकर्स कुछ दिन पहले ही दिखा चुके हैं। अब फिल्म के निर्माता 600 करोड़ के भारी भरकम बजट में इस साइंस फिक्शन फिल्म ने अपने पूरे खर्चे की आधी कमाई तो ओटीटी प्लेटफॉर्म को इसके डिजिटल राइट्स बेचकर कर ली है।

- Advertisement -

नया बेंचमार्क स्थापित किया (Kalki 2898 AD OTT Deal)

फिल्मी बीट की रिपोर्ट की मानें तो प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी के ओटीटी राइट्स एक नहीं बल्कि दो बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीदे हैं। नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के हिंदी वर्जन के राइट्स200 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। वहीं अमेजन प्राइम वीडियो ने साउथ लैंग्वेज के लिए 175 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अगर यह रिपोर्ट्स वाकई में सच हैं तो कल्कि 2898 एडी ने इस बिग डील के लिए साथ नया बेंचमार्क स्थापित किया है।

कल्कि 2898 एडी कब होगी रिलीज (Kalki 2898 AD OTT Deal)

स्टारकास्ट की बात करें तो पहले फिल्मी बीट ने बताया था कि कल्कि 2898 एडी में दुलकर सलमान, नानी और विजय देवरकोंडा कैमियो रोल में नजर आने वाले हैंॉ। वह इससे पहले वैजयंती मूवीज के साथ काम कर चुके हैं। वहीं कीर्ति सुरेश ने इस फिल्म के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई कार बुज्जी में अपनी आवाज दी है। यह साइंस फिक्शन फिल्म 27 जून को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-