CLOSE

Kajol and Karan Johar अपने अजीज दोस्त का जब काजोल ने उड़ाया मजाक, रोते-रोते पार्टी छोड़कर चला गया था स्टार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Kajol and Karan Johar बॉलीवुड में दोस्ती और दुश्मनी के किस्से खूब सुनने को मिलते हैं। इनमें से एक कहानी है करण जौहर और काजोल की। करण और काजोल आज की तारीख में बेस्ट फ्रेंड्स हैं। करण जौहर ने फिल्ममेकिंग में अपना करियर ‘कुछ कुछ होता है’ के जरिए शुरू किया था। इसमें उनके दोनों पक्के दोस्त शाहरुख खान और काजोल ने काम किया।

करण और काजोल भले ही आज दोस्त हैं, लेकिन करण जौहर और काजोल की पहली मुलाकात अच्छी नहीं रही थी। एक्ट्रेस ने उनका बहुत मजाक उड़ाया था। जब दोनों पहली बार मिले थे। उस वक्त करण जौहर महज 16 साल के थे। तब काजोल ने करण को देखते ही ऐसा रिएक्शन दिया था कि करण बुरी तरह शर्मिंदा होकर वहां से चले गए थे।

करण पर हंसने लगीं काजोल (Kajol and Karan Johar)

करण जौहर और काजोल पहली बार एक पार्टी में मिले थे। उस वक्त बोर्डिंग से कुछ समय पहले ही लौटीं काजोल भी अपनी मां तनुजा के साथ पार्टी में गई थीं। तनुजा ने करण और काजोल की मुलाकात कराई और कहा कि वो दोनों जाकर डांस करें। उस वक्त दोनों जैसे ही डांस करने के लिए पहुंचे तो काजोल करण जौहर को देखकर जोर-जोर से हंसने लगीं। करण ने काजोल को हंसते देखकर डांस करना बंद कर दिया, लेकिन काजोल की हंसी बंद ही नहीं हो रही थी। दरअसल एक्ट्रेस को फिल्ममेकर की ड्रेसिंग सेंस पर हंसी आ रही थी।

- Advertisement -

पार्टी छोड़कर चले गए थे करण (Kajol and Karan Johar)

दरअसल, उस वक्त करण की उम्र बहुत कम थी, लेकिन वो बड़ों की तरह सूट-बूट में पार्टी में पहुंचे थे। करण को काजोल के हंसने से इतना हर्ट हुआ था कि वो अपनी मां के पास उनकी शिकायत करने गए और कहा कि तनुजा आंटी की बेटी ठीक नहीं है। इसके बाद तो वो रोते हुए पार्टी छोड़कर भी चले गए थे। एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया था कि ‘मैंने करण को मुंह पर ही बोल दिया था कि वो बहुत फनी लग रहे हैं। उस दौरान फिल्ममेकर को काजोल की बात बहुत बुरी लगी थी और वो पार्टी छोड़कर चले गए थे, लेकिन बाद में दोनों दोस्त बन गए।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-