CLOSE

Jailer 2 में रजनीकांत के सामने होगा नया खतरनाक विलेन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Jailer 2 साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Jailer 2 को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। पहली फिल्म की सफलता के बाद दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। फैंस फिल्म से जुड़े हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं, खासकर इस बार कहानी में नए विलेन और संभावित कैमियो को लेकर चर्चा तेज है।

Jailer 2 में कौन होगा मेन विलेन?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में मेन विलेन का किरदार अभिनेता जतिन सरना निभा रहे हैं। जतिन सरना इससे पहले कई फिल्मों और वेब सीरीज में अपने दमदार अभिनय से पहचान बना चुके हैं। खासतौर पर उन्होंने चर्चित वेब सीरीज Sacred Games में अपने किरदार से दर्शकों का ध्यान खींचा था।

बताया जा रहा है कि ‘जेलर 2’ में जतिन सरना का रोल बेहद पावरफुल और निगेटिव शेड्स से भरपूर होगा। वह फिल्म में रजनीकांत के अपोजिट नजर आएंगे, जिससे कहानी में जबरदस्त टकराव देखने को मिल सकता है। अभिनेता ने इस भूमिका को अपने करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट बताया है। खबरों के अनुसार उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग पिछले साल अगस्त में ही पूरी कर ली थी। हाल ही में फिल्म के सेट से रजनीकांत और जतिन सरना की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

- Advertisement -

नेल्सन दिलीप कुमार कर रहे हैं निर्देशन (Jailer 2)

फिल्म का निर्देशन Nelson Dilipkumar कर रहे हैं, जिन्होंने पहली ‘जेलर’ को भी डायरेक्ट किया था। उनकी खास शैली और मास एंटरटेनमेंट फॉर्मूला को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में सीक्वल से भी बड़े पैमाने पर एक्शन, ड्रामा और स्टाइलिश प्रेजेंटेशन की उम्मीद की जा रही है।

क्या शाहरुख खान करेंगे कैमियो? (Jailer 2)

फिल्म को लेकर एक और बड़ी चर्चा बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के कैमियो की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग खान ‘जेलर 2’ में स्पेशल अपीरियंस दे सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो यह लंबे समय बाद रजनीकांत और शाहरुख खान को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने का मौका होगा। दोनों इससे पहले फिल्म Ra.One में साथ नजर आए थे।

हालांकि मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री में इस खबर ने हलचल मचा दी है। अगर कैमियो की खबर सच साबित होती है, तो फिल्म का क्रेज कई गुना बढ़ सकता है।

- Advertisement -

फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट

Jailer 2 को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है। रजनीकांत की स्टार पावर, जतिन सरना का दमदार विलेन अवतार और शाहरुख खान के संभावित कैमियो की खबर इन सबने मिलकर फिल्म को साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है। अब सभी को फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट और ट्रेलर का इंतजार है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-