Khabarwala 24 News New Delhi: huma Qureshi बॉलीवुड एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से सीरीज महारानी को लकेर चर्चा में हैं। शो में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था। अब एक्ट्रेस के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है। निर्माता शिलादित्य बोरा हुमा कुरेशी और चंद्रचूड़ सिंह को साथ कास्ट करने वाले हैं। फिल्म का नाम बयान बताया जा रहा है जोकि एक इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म होगी। फिल्म का डायरेक्शन बिकास मिश्रा करने वाले हैं।
यहां से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग (huma Qureshi)
बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने राजस्थान में शुरू होगी। हुमा ने फिल्म की घोषणा करते हुए लिखा,’एक ऐसी फिल्म जिसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। एक शानदार स्क्रिप्ट, एक प्रतिभाशाली क्रू और अपने काम के प्रति उनका पूर्ण समर्पण.’ शिलादित्य बोरा, मधु शर्मा, कुणाल कुमार और अंशुमान सिंह ने मिलकर इस फिल्म को को-प्रोड्यूस किया है।
फिल्म की क्या होगी कहानी? (huma Qureshi)
राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म बयान जिसका अर्थ है सबूत है एक पिता-बेटी की कहानी पर आधारित है। कहानी रूही नाम की एक लड़की पर केंद्रित है जो एक महिला जासूस है। उसे राजस्थान के एक छोटे से शहर भेजा गया है जहां वो लीड के तौर पर पहली बार किसी मामले की जांच करेगी। इसके बाद रूही को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि वहां पर प्रतिद्वंदी उसके लिए दिक्कत खड़ी करते हैं।


