CLOSE

रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ को मिला बॉलीवुड का साथ, विद्या बालन और भाग्यश्री ने फिल्म को बताया ‘राष्ट्र का गौरव’

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

मुंबई, 19 फरवरी (khabarwala24)। हर वर्ष 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाती है। महाराष्ट्र में यह दिन शिवजयंती के नाम से जाना जाता है, और पूरे राज्य में धूमधाम से उत्सव मनाया जाता है। इस खास मौके पर अभिनेत्री भाग्यश्री और विद्या बालन ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं शेयर कीं।

उन्होंने आगामी फिल्म ‘राजाशिवाजी’ का पोस्टर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा, “जब अंधकार प्रकाश की आस में था, तब एक ऊंची ज्वाला उठी और इतिहास रुक गया था। एक युवा योद्धा ने उसे फिर से लिखने का साहस किया जब देश सम्मान की तलाश में था। एक बेटे ने कसम खाई और स्वराज्य की नींव रखी गई थी।”

उन्होंने आगे लिखा, “शिवजयंती के पावन अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाते हुए जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म्स कंपनी ने ‘राजा शिवाजी’ का पहला पोस्टर जारी किया। हमारा राजा। हमारा गर्व। हमारी विरासत। निर्देशक रितेश विलासराव देशमुख हमारे राजा की कहानी को एक भव्य सिनेमा अनुभव में जीवंत कर रहे हैं। ‘राजा शिवाजी’ 1 मई से सिनेमाघरों में। जय शिवराय।”

- Advertisement -

यह फिल्म पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज होगी और कई भाषाओं में डब की जाएगी। रितेश देशमुख इस फिल्म में न सिर्फ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि निर्देशन की कमान भी संभाली है। फिल्म की कहानी युवा शिवाजी भोंसले के संघर्ष और स्वराज्य की स्थापना पर केंद्रित है।

फिल्म में रितेश के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। जेनेलिया फिल्म की सह-निर्माता भी हैं। यह फिल्म दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर रही है।

फिल्म को मराठी, हिंदी समेत अन्य भाषाओं में 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अब देखना होगा कि फिल्म दर्शकों के बीच कैसा प्रदर्शन करती है और बॉक्स ऑफिस में कितना कमाल दिखा पाती है।

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-