मुंबई, 3 मार्च (khabarwala24)। अभिनेत्री कृति सैनन ने मंगलवार को अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मनाया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें एवं वीडियो साझा किए।
अभिनेत्री कृति सैनन ने फैंस के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट कैप्शन में लिखा, “हमारी ओर से आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।” लोग कृति की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ ही घंटे में एक्ट्रेस के पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं।
होली की तस्वीरों और वीडियो में कृति अपने पिता राहुल सैनन, मां गीता सैनन, छोटी बहन नूपुर सैनन और अपने पति स्टेबिन बेन के साथ नजर आ रही हैं, जहां सभी रंगों के इस त्योहार पर एक-दूसरे के साथ आनंद और मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कृति सेनन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की प्रमुख, प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनका जन्म 27 जुलाई, 1990 को एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था। अभिनेत्री के पिता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और मां दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रह चुकी हैं। वहीं, उनकी छोटी बहन नूपुर सेनन एक अभिनेत्री और गायिका हैं, जिन्होंने हाल ही में गायक स्टेबिन बेन से शादी की है।
कृति ने 2014 में आई फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उनके अपोजिट टाइगर श्रॉफ थे। पहली ही फिल्म में लाजवाब एक्टिंग के बाद उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक कई फिल्मों में अपने अभिनय, डांस और खूबसूरती का जलवा बिखेरा।
एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से शुरू की। फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक से ज्यादा के करियर में अभिनेत्री ने 20 से ज्यादा फिल्मों में अलग-अलग रोल निभाया। 2021 में अभिनेत्री को उनकी फिल्म ‘मिमी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।
कृति ने बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है, जिनमें शाहरुख खान, अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, सुशांत सिंह राजपूत, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, प्रभास, धनुष, महेश बाबू, शाहिद कपूर, आयुष्मान खुराना, पंकज त्रिपाठी और राजकुमार राव जैसे नाम शामिल हैं।
वहीं, कृति सेनन की टॉप फिल्मों की बात करें तो उनमें बरेली की बर्फी, हाउसफुल 4, आदिपुरुष, दिलवाले, भेड़िया, हीरोपंती और मिमी जैसी फिल्में शामिल हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


