मुंबई, 20 फरवरी (khabarwala24)। अभिषेक बच्चन की म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ‘दिल्ली-6’ में अभिनेत्री सोनम कपूर ने पुरानी दिल्ली की एक चुलबुली, सपनों से भरी और बेबाक लड़की बिट्टू शर्मा का किरदार निभाया था। अभिनेत्री के इस किरदार ने कई लड़कियों को प्रभावित किया था।
शुक्रवार को फिल्म ने अपनी रिलीज के 17 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर बिट्टू के किरदार की क्लिप्स का मोंटाज वीडियो बनाकर पोस्ट किया है। सोनम ने लिखा, “फिल्म दिल्ली 6 के 17 साल पूरे।”
राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दिल्ली-6’ में अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह एक ड्रामा फिल्म थी, जो चांदनी चौक (पुरानी दिल्ली) की पृष्ठभूमि पर आधारित थी।
राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने फिल्म के जरिए सांप्रदायिक संघर्ष, पुरानी और नई पीढ़ी के विचार, दहेज प्रथा और शहरीकरण जैसे सामाजिक मुद्दों को निडरता से उठाया था। फिल्म यह संदेश देती है कि बुराई बाहर नहीं, बल्कि हमारे अंदर (‘काला बंदर’) है। इसका संगीत ए.आर. रहमान ने संगीतबद्ध किया और प्रसून जोशी द्वारा लिखा गया था। इसके गाने ‘मसकली’ और ‘अर्जीयां’ बहुत लोकप्रिय हुए थे और आज भी समय-समय पर ट्रेंड सेट करते रहते हैं।
यह फिल्म एक रहस्यमयी ‘काला बंदर’ के डर और उससे पैदा होने वाली सांप्रदायिक अशांति के बीच एक व्यक्ति की आंतरिक यात्रा को दिखाती है। वहीं, सोनम ने फिल्म में एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जो पुरानी दिल्ली की एक चुलबुली, सपनों से भरी और बेबाक लड़की होती है। बिट्टू चांदनी चौक की एक आम लड़की है जो इंडियन आइडल जैसे रियलिटी शो में जाने का सपना देखती है और रूढ़िवादी माहौल से निकलकर खुद की पहचान बनाना चाहती है।
सोनम की बात करें तो काफी समय से उनकी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। वे आखिरी बार फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आई थीं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


