मुंबई, 17 फरवरी (khabarwala24)। भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह की फिल्म ‘दक्षिण भारतीय बहू’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। मंगलवार को अभिनेता राकेश बाबू ने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। इसमें अंजना और बाकी कलाकार नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने लिखा, “21 फरवरी को शाम 5:30 बजे बी4यू भोजपुरी टीवी चैनल पर फिल्म ‘दक्षिण भारतीय बहू’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है।”
फिल्म को लेकर फैंस के मन में उत्साह चरम पर है। वे कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
प्रवीण कुमार गुडुरी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दक्षिण भारतीय बहू’ को संदीप सिंह और अविनाश रोहरा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अंजना सिंह साउथ इंडियन बहू के किरदार में नजर आएंगी, जबकि राकेश बाबू उनके साथ मुख्य भूमिका में हैं।
इस फिल्म में अमित शुक्ला, विद्या सिंह, प्रेम दुबे, अनु ओझा, प्रकाश जैस, राम बाबू कंचेर्ल, जया नायडू और जया राव भी हैं। ‘दक्षिण भारतीय बहू’ का म्यूजिक ओम झा ने दिया है और गाने अरबिंद तिवारी ने लिखे हैं।
इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया था, जिसे दर्शकों ने प्यार दिया था। 5 मिनट 10 सेकंड के ट्रेलर में दो अलग संस्कृति के टकराव को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है और परिवारिक रिश्तों की मिठास को उजागर किया गया है।
ट्रेलर की शुरुआत खट्टी-मीठी नोंकझोंक से होती है। लड़के वाले साउथ इंडिया में शादी के लिए जाते हैं। यूपी के रिवाज से शादी करने की बात पर साउथ इंडियन परिवार विरोध करता है। आखिरकार फैसला होता है कि शादी दोनों स्टाइल में होगी। शादी के बाद बहू ससुराल आती है और असली मजे शुरू होते हैं। उसे यूपी की भाषा, खान-पान, रस्में और बोलचाल कुछ समझ नहीं आती। इससे कई कॉमेडी सीन बनते हैं, जहां हंसी भी आती है और सहानुभूति भी जगती है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


