Hrithik Roshan Romantic Film ऋतिक रोशन की फिल्म 22 साल बाद दोबारा होने जा रही है रिलीज, जीते थे 92 अवॉर्ड्स, गिनीज बुक में दर्ज हुआ था नाम

Khabarwala 24 News New Delhi : Hrithik Roshan Romantic Film बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की पहली फिल्म 22 साल बाद सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने जा रही है। दरअसल, 10 जनवरी के दिन ऋतिक रोशन का 50वां जन्मदिन है। ऐसे में उनकी इस रोमांटिक फिल्म को थिएटर्स में एक बार फिर रिलीज किया जा रहा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Hrithik Roshan Romantic Film बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की पहली फिल्म 22 साल बाद सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने जा रही है। दरअसल, 10 जनवरी के दिन ऋतिक रोशन का 50वां जन्मदिन है। ऐसे में उनकी इस रोमांटिक फिल्म को थिएटर्स में एक बार फिर रिलीज किया जा रहा है। साल 2000 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। आइए आपको इस फिल्म का नाम बताते हैं।

फिल्म ने लोगों को अपना दीवाना बना डाला (Hrithik Roshan Romantic Film)

इस फिल्म का नाम है ‘कहो ना…प्यार है’। साल 2000 की शुरुआत में आमिर खान और ट्विंकल खन्ना की फिल्म ‘मेला’ रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म लोगों का मनोरंजन करने में नाकामयाब रही। फिर एक हफ्ते बाद ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की ‘कहो ना…प्यार है’ रिलीज हुई। इस फिल्म ने लोगों को अपना दीवाना बना डाला। फिल्म आते ही सिनेमाघरों में छा गई।

- Advertisement -

अमीषा से पहले करीना कपूर थीं लीड एक्ट्रेस (Hrithik Roshan Romantic Film)

साल 1998 में जब इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी तब फिल्म में ऋतिक और करीना कपूर लीड रोल में थे। करीना ने फिल्म की 10% शूटिंग भी पूरी कर ली थी। हालांकि, फिल्म के निर्देशक राकेश रोशन और करीना कपूर की मां बबीता के बीच किसी बात को लेकर सहमति नहीं बन पाई। ऐसे में करीना को फिल्म से हटा दिया गया और अमीषा पटेल की फिल्म में एंट्री हो गई।

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज उपलब्धि (Hrithik Roshan Romantic Film)

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने कुल 92 अवॉर्ड्स जीते थे। ऐसे में सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स जीतने की वजह से ‘कहो ना…प्यार है’ को ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ के 2002 एडिशन में शामिल किया गया था। इसके साथ ही, इस फिल्म को ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ (2003) में भी शामिल किया गया था। बता दें, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 276.87 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News