Hrithik Roshan krrish 4 ऋतिक रोशन संभालेंगे डायरेक्टर की कुर्सी, बोले- 25 साल बाद डायरेक्शन में डेब्यू, बनाएंगे Krrish 4

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Hrithik Roshan krrish 4 डायरेक्टर-एक्टर राकेश रोशन ने ‘कृष 4’ में बेटे ऋतिक रोशन को डायरेक्टर की जिम्मेदारी दे दी है। इस फिल्म से ऋतिक, डायरेक्शन में डेब्यू करेंगे। वैसे अबतक राकेश रोशन ने ‘कृष’ की जितनी भी फ्रैंचाइजी बनाई है, सभी ब्लॉकबस्टर हिट रही हैं। अब ऋतिक ने भी कन्फर्म कर दिया है कि वही ‘कृष 4’ का डायरेक्शन करेंगे। वो कैमरे के सामने नहीं, बल्कि उसके पीछे का काम संभालेंगे। एटलांटा, यूएसए में हुए एक इवेंट के दौरान ऋतिक रोशन को उनकी एक थ्रोबैक फोटो दिखाई गई, जिसमें वो कैमरे के पीछे की जिम्मेदारियां संभालते नजर आए।

ऋतिक कर चुके ‘कोयला’ फिल्म डायरेक्ट (Hrithik Roshan krrish 4)

फोटो के बारे में बात करते हुए ऋतिक ने कहा- ये फोटो ‘कोयला’ फिल्म के दौरान की है। एक बार फिर आप सभी मुझे कैमरे के पीछे की जिम्मेदारियां संभालते देखेंगे। मैंने ‘कोयला’ फिल्म निर्देशित की थी। पहली बार ऐसा हुआ था, जब मैंने कैमरे के पीछे रहकर काम किया था। एक बार फिर से करने वाला हूं तो आप सभी मुझे गुडलक कह सकते हैं।

ऑडियन्स इस बारे में पहले से जानती है (Hrithik Roshan krrish 4)

‘कृष 4’ को लेकर कन्फर्म करने के सवाल जब पूछा गया तो ऋतिक ने कहा कि ऑडियन्स इसके बारे में पहले से ही जानती है। मैं आप लोगों को इस बारे में बता नहीं सकता हूं कि आखिर मैं कितना डरा हुआ और नर्वस हूं। मुझे आप लोगों की हिम्मत की जरूरत है। उम्मीद करता हूं कि मैं आप लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर पाऊंगा।

- Advertisement -

अब 25 साल बाद बतौर डायरेक्टर लॉन्च (Hrithik Roshan krrish 4)

बता दें कि राकेश रोशन ने बीते हफ्ते एक पोस्ट में इस बात को रिवील किया था कि ऋतिक रोशन ‘कृष 4’ का डायरेक्शन करने वाले हैं। राकेश ने लिखा था- डग्गू, 25 साल पहले मैंने ही तुम्हें बतौर एक्टर लॉन्च किया था। अब 25 साल बाद मैं ही तुम्हें बतौर डायरेक्टर लॉन्च कर रहा हूं। आदित्य चोपड़ा और मैं, हम दोनों मिलकर तुम्हें ‘कृष 4’ की जिम्मेदारी दे रहे हैं। इसपर खरे उतरना।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-