CLOSE

Himesh Reshammiya हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का निधन, सांस लेने में थी परेशानी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Himesh Reshammiya मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया ने 18 सितंबर को अपने पिता विपिन रेशमिया को खो दिया। उनके पिता का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया।

87 साल के विपिन रेशमिया स्वास्थ्य समस्याओं और विशेष रूप से सांस लेने की तकलीफ से जूझ रहे थे। हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया फेमस सिंगर डायरेक्टर थे। पिता के जाने से हिमेश गहरे दुख में हैं। विपिन का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को जुहू में किया जाएगा।

दोस्तों और परिवार की यादें (Himesh Reshammiya)

विपिन रेशमिया की करीबी दोस्त, फैशन डिजाइनर वनिता थापर ने उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि विपिन हमेशा उनके लिए एक पिता की तरह रहे हैं और उनके साथ बहुत करीबी रिश्ता था। जब विपिन ने टीवी धारावाहिकों में काम करना शुरू किया तब से वनिता उन्हें ‘पापा’ कहकर बुलाती थीं। उनका संगीत करियर भी परिवार के लिए गर्व का वजह रहा और हिमेश ने अपने पिता को अपना गुरु मानते हुए उन्हें हमेशा उनसे प्रेरणा ली।

- Advertisement -

संगीत का सफर (Himesh Reshammiya)

विपिन रेशमिया ने कई प्रसिद्ध फिल्मों में अपना योगदान दिया जैसे ‘द एक्सपोज़’ और ‘तेरा सुरूर’। उन्होंने साल 1990 में एक अनरिलिज्ड फिल्म ‘इंसाफ का सूरज’ के लिए भी संगीत तैयार किया था। उनके बेटे हिमेश रेशमिया ने एक बार शेयर किया था कि विपिन और सलमान खान के बीच एक फिल्म पर सहयोग की योजना थी जिससे हिमेश को भी अपने करियर की शुरुआत में अहम मौका मिला। हिमेश की इस दुख की घड़ी में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू ने उनके पिता विपिन रेशमिया को श्रद्धांजलि दी है।

किशोर कुमार और लता मंगेशकर के साथ भी बनाया था गाना (Himesh Reshammiya)

वनिता ने कहा कि टीवी शो बनाने के बाद वो संगीतकार बन गए। उन्होंने कहा कि विपिन के बेटे हिमेश ने भी पिता की तरह संगीत की दुनिया में कदम रखा। मालूम हो कि विपिन रेशमिया ने एक बार लता मंगेशकर और किशोर कुमार के साथ भी गाना बनाया था। इसकी जानकारी खुद हिमेश रेशमिया ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी और बताया था कि वो गाना कभी रिलीज नहीं हुआ।

जल्द उस गाने को लेकर आएंगे (Himesh Reshammiya)

हिमेश ने उस गाने के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्हें लगता है कि ये अब तक की सबसे कमाल की क्लासिक धुनों में से एक है, जिसे बाजार में आना चाहिए। उन्होंने कहा था कि वो जल्द ही उस गाने को लेकर आएंगे। हिमेश ने कहा था कि उन्हें खुशी है कि यह गाना जल्द सभी लोगों के लिए आएगा और इसे अपना प्यार दें।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-