हेरा फेरी 3 में टूट गई श्याम, राजू और बाबू भैया की तिकड़ी? जानिए फिल्म से क्या हुआ ये अभिनेता

Khabarwala 24 News New Delhi:हेरा फेरी 3 दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए  फिर से पर्दे पर आने वाली है। ‘हेरा फेरी’ बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक कॉमेडी फिल्मों में से एक है। अब तक फिल्म के 2 पार्ट आ चुके हैं और अब मेकर्स इसकी तीसरी किश्त की तैयारी में जुट गए हैं। फिल्म का […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi:हेरा फेरी 3 दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए  फिर से पर्दे पर आने वाली है। ‘हेरा फेरी’ बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक कॉमेडी फिल्मों में से एक है। अब तक फिल्म के 2 पार्ट आ चुके हैं और अब मेकर्स इसकी तीसरी किश्त की तैयारी में जुट गए हैं। फिल्म का तीसरा भाग लंबे समय से सुर्खियों में है।

फैंस भी बेसब्री से एक बार फिर राजू, श्याम और बाबू भैया की तिकड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के दो भागों में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल जैसे कलाकार मुख्य किरदार में नजर आए। लेकिन, इस बीच ‘हेरा-फेरी’ के फैंस के लिए बुरी खबर है। हेरा फेरी और हेरा फेरी 2 से दर्शकों को हंसाने वाली तिकड़ी अब टूट चुकी है और इस खबर पर खुद एक्टर ने मुहर लगाई है।

- Advertisement -

हेरा फेरी 3 से परेश रावल हुए बाहर

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता परेश रावल ने ‘हेरा फेरी’ के तीसरे भाग से हाथ पीछे खींच लिए हैं। यानी अब परेश रावल अपने फेमस किरदार बाबूराव के साथ दर्शकों को एंटरटेन करते दिखाई नहीं देंगे। इस खबर ने हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के फैंस को हैरान और निराश कर दिया है। फिल्म से परेश रावल के बाहर होने का कारण मेकर्स के साथ क्रिएटिव डिफरेंसेज बताया जा रहा है। खुद परेश रावल ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की है।

परेश ने क्यों छोड़ी फिल्म?

‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होने की पुष्टि करते हुए परेश रावल ने कहा- ‘हां, ये सच है। मैं अब हेरा फेरी 3 में काम नहीं करूंगा।’ परेश रावल हेरा फेरी के दो भागों में ‘बाबूराव’ का सबसे अहम किरदार निभा चुके हैं और उनके किरदार को काफी पसंद किया जाता है। आज भी आए दिन उनके क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और मीम्स की दुनिया का भी अटूट हिस्सा हैं। ऐसे में उनका फिल्म से बाहर होने का फैसला उनके फैंस को निराश कर सकता है।

 

- Advertisement -

क्या बाबूराव की हेरा फेरी 3 में होगी वापसी?

बता दें, हेरा फेरी 3 के ऐलान के पहले अक्षय कुमार भी फिल्म का हिस्सा नहीं थे। वो भी मेकर्स के साथ क्रिएटिव डिफरेंसेज के चलते फिल्म से नहीं जुड़ रहे थे, लेकिन फिर वापस फिल्म का हिस्सा बने। वहीं प्रियदर्शन पहले इसे डायरेक्ट करने से मना कर रहे थे, जिन्होंने फिल्म में डायरेक्टर के रूप में वापसी की और अब फैंस का मानना है कि कहीं ना कहीं परेश रावल भी मेकर्स के साथ बातचीत और क्रिएटिव डिफरेंस दूर करने के बाद फिल्म क हिस्सा बन सकते हैं। हेरा फेरी ३ की शूटिंग की बात करें तो अभी फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई है। इसका एक मुहूर्त शूट हो चुका है, लेकिन फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News