Khabarwala 24 News New Delhi: Heeramandi Release Time संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। करीब 15 साल से इस विषय पर फिल्म बनाने को तैयार भंसाली की यह इच्छा 1 मई को हीरामंडी की रिलीज के साथ पूरी हो जाएगी। भंसाली तवायफों की जिंदगी पर आधारित इस कहानी को दर्शकों के सामने वेब सीरीज के जरिए लेकर आए हैं। यह बात तो सभी जानते हैं कि सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है, तो आइए चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर यह कितने बजे रिलीज होगी।
देखने के लिए बेताब हैं फैंस (Heeramandi Release Time )
हीरामंडी में दर्शक मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल आदि सितारे एकसाथ नजर आने वाले हैं। सबसे पहले सीरीज का पोस्टर इसके बाद कास्ट का लुक रिवील किया गया था। जिसमें सभी अदाकाराएं रजवाड़े अवतार में नजर आ रही थीं। संजय लीला भंसाली की हीरामंडी: द डायमंड बाजार देखने के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं। लोग मल्टीस्टारर कहानी और हीरामंडी का आलीशान सेट भी देखने के लिए बेताब हैं।
कितने बजे होगी रिलीज (Heeramandi Release Time )
आज यानि 1 मई 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली सीरीज के लिए अलग-अलग अटकलें लगाई जा रही हैं। फिल्मी बीट के अनुसार यह सीरीज दोपहर 1.30 बजे के आसपास रिलीज की जाएगी। ऐसे में दर्शकों को अब कल दोपहर का इंतजार है. बता दें कि हीरामंडी के सभी गाने फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं। इसी बीच बीते दिन फिल्म का नया गाना आजादी रिलीज कर दिया गया है, जो कि सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
लोगों को पसंद आ रहा यह गाना (Heeramandi Release Time )
हीरामंडी के इस गाने का नाम आजादी है। इसमें सभी अभिनेत्रियां हाथों में मशाल लिए आजादी के लिए गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। संजय लीला भंसाली ने हमेशा की तरह इसमें भी शानदार कॉस्ट्यूम्स, भव्य सेट और जबरदस्त स्टाइल दिखाया है, जो कि लोगों को पसंद आ रहा है। गाने को अर्चना गोरे, प्रगति जोशी, आरोही, अदिति पॉल, तरन्नुम और अदिति प्रभुदेसाई ने गाया है।


