Gurucharan Singh TMKOC के प्रोड्यूसर असित मोदी से गुरुचरण सिंह ने की मुलाकात, शो में वापसी पर तोड़ी चुप्पी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Gurucharan Singh तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी का सबसे पसंदीदा शो है। ये शो 15 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। बीते कुछ साल सीरियल के लिए अच्छे नहीं रहे हैं। एक के बाद एक कई कलाकारों ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अलविदा कह दिया, तो कई ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर पैसे न देने के आरोप लगाए हैं।

Gurucharan Singh तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक एक्ट्रेस ने सामने आकर असित मोदी पर उत्पीड़न का संगीन आरोप लगाया था। इन सबके बीच अप्रैल में शो में सोढ़ी का किरदार निभा चुके एक्टर गुरुचरण सिंह 26 दिनों के लिए गायब हो गए थे। इस खबर ने टीवी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था।

गुरुचरण ने मुलाकात को लेकर कुछ नहीं बोला (Gurucharan Singh)

26 दिनों तक गायब रहने के बाद जब एक्टर वापस मुंबई लौटे तो उन्होंने शो पर वापसी नहीं की। एक्टर के फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि गुरुचरण सिंह उर्फ़ सोढ़ी की तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापसी कब होगी? होगी भी या नहीं? इन सब अटकलों के बीच एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में गुरुचरण सिंह ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी से मुलाकात की। हालांकि, उन्होंने अपनी इस मुलाकात का बारे में मीडिया के सामने कुछ बताने से इनकार कर दिया।

- Advertisement -

Gurucharan Singh शो में वापसी के बारे में सवाल पूछे जाने पर एक्टर ने कहा कि वह अभी कुछ नहीं कहना चाहते हैं, जो कुछ होगा आगे पता चल ही जाएगा। हाल ही में, गुरुचरण सिंह ने पहली बार अपने लापता होने के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि अभी उन्होंने शो में वापसी के बारे में कुछ सोचा नहीं है।

गुरुचरण पर पब्लिसिटी स्टंट का लगा आरोप (Gurucharan Singh)

एक इंटरव्यू में कहा था, बहुत से लोग सोचते हैं कि मैंने पब्लिसिटी के लिए अपने गायब होने की योजना बनाई, लेकिन यह सच नहीं है। अगर मुझे पब्लिसिटी चाहिए होती, तो मैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपनी बकाया पेमेंट के बारे में बात करता, इंटरव्यू देता, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। मैं ऐसा करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग कर सकता था। घर वापस आने के बाद भी, मैंने कोई इंटरव्यू नहीं दिया, लेकिन अब मैं बोल रहा हूं क्योंकि मैं कुछ चीजें साफ करना चाहता हूं जो लोग मेरे बारे में कह रहे हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-