CLOSE

Gurucharan Singh Missing तारक मेहता के सोढ़ी हुए गायब, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; जानिए क्या है पूरा मामला

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Gurucharan Singh Missing टीवी के पॉपुलर शो च्तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सरदार रोशन सिंह सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह को लेकर बीते दिन चौंकाने वाली खबर सामने आई, जिसने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया। खबर है कि गुरुचरण पिछले 4 दिनों से लापता हैं। वहां कहां और किस हालत में हैं, इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। आपको बता दें कि गुरुचरण सिंह अपने पिता का जन्मदिन मनाने दिल्ली आए थे। यहां से वो लापता हैं। ऐसे में उनका परिवार काफी परेशान है, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Gurucharan Singh Missing)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुचरण सिंह दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई की ओर जा रहे थे लेकिन रास्ते से ही लापता हो गए हैं। उनके परिवार का कहना है कि वो न मुंबई में हैं और न ही अभी तक घर पहुंचे हैं। उधर, इस खबर के बाद से उनके फैंस भी काफी परेशान हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं गुरुचरण सिंह?

तारक मेहता शो से गुरुचरण सिंह को मिली पहचान (Gurucharan Singh Missing)

आपको बता दें कि गुरुचरण सिंह छोटे पर्दे के जाने-माने एक्टर हैं। उन्हें सीआईडी और लेफ्ट राइट लेफ्ट में देखा जा चुका है। हालांकि गुरुचरण को असली पहचान टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से मिली थी। शो में उन्होंने सोढ़ी नाम का किरदार निभाया था। इस शो के जरिए गुरुचरण ने 12 साल तक अपने फैंस को एंटरटेन किया था। इसके बाद उन्होंने अचानक शो को अलविदा कह दिया था, जिससे उनके फैंस का दिल टूट गया था।

- Advertisement -

शो को क्यों छोड़ दिया ? (Gurucharan Singh Missing)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुचरण सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पिता की सर्जरी हुई थी। उनकी देखभाल के लिए उन्हें शो को अलविदा कहना पड़ा था। हालांकि एक्टर ने यह भी कहा था कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा उनके लिए काफी बड़ा शो रहा है। लोग उन्हें उनके असली नाम से ज्यादा शो के कैरेक्टर के रूप में पहचानते हैं। उन्होंने कहा था कि, मैं फिलहाल खुद की खोज में हूं और अपने पेरेंट्स के लिए कुछ करना चाहता हूं इसलिए मैंने शो को छोड़ने का फैसला लिया था।

दोस्त को किया था कॉल (Gurucharan Singh Missing)

आपको बता दें कि गुरुचरण सिंह के अचानक लापता होने की खबर से उनके परिवार के साथ-साथ फैंस भी काफी परेशान हैं। फिलहाल एक्टर के पिता ने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने फ्लाइट में बैठने से पहले अपने फैमिली फ्रेंड को कॉल के जरिए बताया था कि वो मुंबई आ रहे हैं। हालांकि उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल पा रहे हैं। फिलहाल पुलिस उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रही है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-