CLOSE

Gold Rain Viral Video सोने की बारिश देख बाराती हुए पागल, खाने की प्लेट छोड़ लूटने लगे सोना, वीडियो हुई वायरल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Gold Rain Viral Video सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होती रहती हैं। शादी-ब्याह की वीडियो की तो भरमार है। इस समय शादी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है। शादी में या फिर किसी समारोह में आपने डांस करते वक्त पैसों की बारिश करते हुए तो देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोने की बारिश होते हुए देखा है। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी खुशी से पैसों के साथ-साथ सोने के सिक्कों की बारिश कर रहा है।

सोने के सिक्के लूटते नजर आए लोग (Gold Rain Viral Video)

इस वक्त सोशल मीडिया पर जो रील वायरल हो रही है, वो किसी शादी का वीडियो बताई जा रही है। जहां बहुत सारे लोग मौजूद है। जिनमें से ज्यादातर लोगों ने काले रंग के कपड़े पहन रखे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि स्टेज पर 4 से 5 लोग डांस कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनके ऊपर पैसों की बारिश कर रहे हैं। इसके अलावा एक शख्स पैसों के साथ-साथ सोने के सिक्कों की भी बारिश कर रहा है। हालांकि कुछ लोग जमीन पर पड़े उन सिक्कों को उठा भी रहे हैं।

- Advertisement -

यूजर्स ने किए शानदार कमेंट (Gold Rain Viral Video)

आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर Viralbhayani नाम के यूजर ने ये वीडियो शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, गोल्डन बारिश। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, ये उड़ाने से अच्छा है कि दूल्हे राजा को ही दे दो। वहीं एक और अन्य यूजर ने लिखा, ये पैसे अगर किसी गरीब लड़की की शादी में देते तो उसके काम आ जाते। हालांकि ये वीडियो कहां का है और इस वीडियो में मौजूद लोग कौन हैं इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-