CLOSE

Goat Day 2 Box Office Collection “थलापति विजय की ‘गोट’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 50 करोड़ की कमाई पार, ‘स्त्री 2’ को दी चुनौती”

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Goat Day 2 Box Office Collection बॉक्स ऑफिस पर कुछ दिन पहले स्त्री 2 की एंट्री हुई और फिल्म ने रिलीज होते ही टिकट खिड़की पर तबाही मचाई। अब ऐसा लगा रहा है कि साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म गोट भी कमाई के मामले में पीछे नहीं रहेगी। फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी है। 2 दिन में ही 50 करोड़ की कलेक्शन के आंकडे़ को पार कर लिया है तो जाहिर है कि यह फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ेगी।

कई बड़ी फिल्मों के आंकड़ों को दे सकती है मात (Goat Day 2 Box Office Collection)

Sacnilk.com की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, थलापति की फिल्म गोट ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 24.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, लेकिन यह अभी शुरुआती और अनुमानित नंबर हैं। इनमें कुछ बदलाव भी हो सकता है। गौरतलब है कि इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर रिलीज के पहले दिन ही 44 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। फिल्म की अब तक की कुल कमाई 68.75 करोड़ रुपये हो गई है। कमाई के इन नंबर्स को देखते हुए मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म कई बड़ी फिल्मों के आंकड़ों को मात देगी।

YouTube video

फिल्म कर सकती है कोई बडा़ धमाका (Goat Day 2 Box Office Collection)

अगर फिल्म स्त्री 2 की बात करें तो अभी विजय की यह फिल्म स्त्री 2 से पीछे हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर साउथ की यह फिल्म कोई बड़ा धमाका कर सकती है। अब वक्त ही बताएगा कि क्या फिल्म की कमाई को रफ्तार मिलेगी या फिर इसकी कमाई में गिरावट आएगी, लेकिन जिस तरह से फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, उससे जाहिर है कि इसकी कमाई में गिरावट तो नहीं आएगी।

- Advertisement -

स्त्री 2 का हिंदी बेल्ट में चल रहा सिक्का (Goat Day 2 Box Office Collection)

यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि बेशक फिल्म गोट, स्त्री 2 से पीछे है, लेकिन साउथ की गद्दी इस फिल्म ने आते ही अपने नाम कर ली है। वहीं स्त्री 2 का हिंदी बेल्ट में सिक्का चल रहा है। हालांकि यह अपने आप में बड़ी बात होगी कि साउथ की कोई फिल्म हिंदी फिल्म को मात देकर कोई रिकॉर्ड तोड़ेगी। जैसे-जैसे गोट की कमाई होगी वैसे वैसे पता लगेगा कि फिल्म कितने आंकड़ों को तोड़कर बंपर कमाई करने में कामयाब रही है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-