मुंबई, 30 सितंबर (khabarwala24)। मशहूर बॉलीवुड फिल्म निर्माता सुभाष घई ने भारतीय सिनेमा के बदलते दृष्टिकोण पर विचार किया। सिनेमा के महान कलाकार राज कपूर और गुरु दत्त के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज की जेनरेशन (जेन-जी) उन्हें और उनकी विरासत को भूलती जा रही है।
सुभाष घई ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में चिंता जताते हुए कहा है कि दोनों दिग्गजों की विरासत युवा दर्शकों के बीच फीकी पड़ रही है।
सुभाष घई ने अपनी पोस्ट में लिखा, “जब मैं जेनरेशन जी (जेन-जी) से पूछता हूं कि क्या उन्हें राज कपूर और गुरु दत्त जैसे भारतीय सिनेमा के संस्थापक याद हैं, तो वे एक पल के लिए खामोश हो जाते हैं। लेकिन जैसे ही मैं 1950 के दशक के उनके गीत गुनगुनाता हूं, जैसे ‘जाने क्या तूने कहीं – जाने क्या मैंने कहीं – बात कुछ बन ही गई’ या ‘प्यार हुआ इकरार हुआ, फिर प्यार से क्यों डरता है दिल,’ वे तुरंत कह उठते हैं, ‘हां, हां – ये तो सदाबहार गीत हैं, जो हम आज भी गाते हैं।’ फिर मैंने उन्हें बताया कि हम 8 से 10 अक्टूबर को अपने फिल्म फेस्टिवल में इन दोनों दिग्गजों की शताब्दी मना रहे हैं। यह सुनकर वे उत्साहित हो उठते हैं।”
राज कपूर एक महान भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्देशक और निर्माता थे, जिन्होंने हिंदी सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी। उन्हें भारतीय सिनेमा का शोमैन कहा जाता था।
वहीं गुरुदत्त भारतीय सिनेमा के एक महान अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, कोरियोग्राफर और लेखक थे। उन्हें भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे महान फिल्म निर्माताओं में से एक माना जाता है, जो अपनी कहानी कहने की अनूठी कला और सिनेमाई दृष्टि के लिए जाने जाते हैं।
बता दें कि इस फिल्म फेस्टिवल में मशहूर लेखक और निर्देशक गुलजार दोनों महान हस्तियों को सिनेमा में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि देते दिखेंगे। यह कार्यक्रम मुंबई में होगा और इसमें गुलजार सिनेमा में कविता और संगीत के विषय पर अपनी राय नौजवानों के साथ साझा करते दिखाई देंगे। इसमें सिनेमा से जुड़ी कई वर्कशॉप भी दी जाएंगी, जिनके जरिए सिनेमा और एक्टिंग की बारीकियां लोगों को सिखाई जाएंगी।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


