Gadar 2 Leak : गदर 2 फिल्म लीक, सनी देओल को लगा झटका !

Gadar 2 Leak Khabarwala24 News New Delhi: सनी पाजी की फिल्म ‘गदर 2 ‘ (Gadar 2) बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। इसी बीच अब इस फिल्म के मेकर्स को बड़ा झटका लग सकता है। आपको बता दें कि दरअसल यह पूरी फिल्म यूट्यूब पर लीक हो गई है। रिलीज के तीसरे दिन […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Gadar 2 Leak Khabarwala24 News New Delhi: सनी पाजी की फिल्म ‘गदर 2 ‘ (Gadar 2) बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। इसी बीच अब इस फिल्म के मेकर्स को बड़ा झटका लग सकता है। आपको बता दें कि दरअसल यह पूरी फिल्म यूट्यूब पर लीक हो गई है। रिलीज के तीसरे दिन जहां मेकर्स फिल्म से बड़ी कमाई की उम्मीदें लगा रहे हैं इसी बीच अब फिल्म का यूट्यूब पर लीक हो जाना उन्हें एक बड़ा झटका दे सकता है।

Gadar 2 यूट्यूब पर हुई लीक

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 (Gadar 2) को लेकर फैंस में खासा उत्साह है। इसी बीच अब फिल्म को यूट्यूब पर HTD 3 Stars boys नाम के चैनल पर लीक कर दिया। बताया जा रहा है इस चैनल पर फिल्म की पूरी कहानी लीक हो गई, जिससे फिल्म के मेकर्स को बड़ा नुकसान हो सकता है। हालांकि इस चैनल पर आने के महज चार घंटे तक ही फिल्म को देखा जा सका, जिसके बाद इस फिल्म को चैनल से हटा लिया गया है।

फिल्म ने किया 83 करोड़ का कलेक्शन

गदर 2 (Gadar 2) बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन कर रही है। जहां पहले ही दिन फिल्म ने 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं दूसरे दिन ये फिल्म 43 करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब रही है। इसको लेकर फिल्म मेकर्स में काफी उत्साह है। ऐसे में वीकेंड से फिल्म का खासी उम्मीदें हैं। अब देखना ये होगा ये फिल्म कमाई के कितने आंकड़े पार कर पाती है।

- Advertisement -

OMG को मिल रही कड़ी टक्कर

आपको बता दें, बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों में ओएमजी 2, गदर 2 से काफी पीछे है। जहां बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 (Gadar 2) का बज बना हुआ है । वहीं अक्षय स्टारर ओएमजी 2 को ये फिल्म कड़ी टक्कर दे रही है। अब देखना ये होगा कि दोनों फिल्मों को वीकेंड का कितना फायदा मिलता है। लेकिन दर्शकों में फिल्मों को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। सिनेमा घरों में दर्शकों की भीड़ फिल्म देखने के लिए पहुंच रही है।

Gadar 2 leak : गदर 2 फिल्म लीक, सनी देओल को लगा झटका! Gadar 2 leak : गदर 2 फिल्म लीक, सनी देओल को लगा झटका! Gadar 2 leak : गदर 2 फिल्म लीक, सनी देओल को लगा झटका! Gadar 2 leak : गदर 2 फिल्म लीक, सनी देओल को लगा झटका! Gadar 2 leak : गदर 2 फिल्म लीक, सनी देओल को लगा झटका!

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-