GADAR 2 Collection : गदर-2 ने चौथे दिन भी सिनेमाघरों में मचाया गदर, 200 करोड़ का आंकड़ा करेगी पार

GADAR 2 Collection Khabarwala 24 News New Delhi : सन्नी पाजी की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। करीब 22 साल पहले आई गदर की तरह इस बार भी लोग गदर 2 पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से सनी देओल और अमीषा पटेल फिल्म गदर 2 का जगह-जगह […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

GADAR 2 Collection Khabarwala 24 News New Delhi : सन्नी पाजी की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। करीब 22 साल पहले आई गदर की तरह इस बार भी लोग गदर 2 पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से सनी देओल और अमीषा पटेल फिल्म गदर 2 का जगह-जगह जाकर जमकर प्रमोशन कर रहे थे। ऐसे में यह कह सकते हैं कि उनकी मेहनत रंग लाई है। सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने ओपनिंग डे पर ही 40 करोड़ का कलेक्शन कर सभी को चौंका दिया। जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा 43 करोड़ के आसपास रहा। वहीं तीसरे दिन तो यानी संडे को फिल्म ने कलेक्शन के मामले में 50 करोड़ का बड़ा आंकड़ा भी पार कर डाला।

मात्र तीन दिन में है 133.18 करोड़

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 महज तीन दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर 133.18 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है। तीन दिन के बाद अब लोगों की नजरें सोमवार के कलेक्शन पर जा टिकी हैं। वीकडे होने की वजह से फिल्म की कमाई पर थोड़ा असर जरूर पड़ सकता है, लेकिन संभावना है कि इस दिन भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है।

- Advertisement -

उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म गदर 2 चौथे दिन 34 करोड़ का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती है। गदर २ को चौथे दिन लगभग 10 करोड़ की ग्रॉस एडवांस बुकिंग मिली है। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 साल 2001 की ब्लॉकबस्टर गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है। गदर 2 एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन और निर्माण अनिल शर्मा ने किया है। इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमा घरों में एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। कई शहरों में तो फिल्म देखने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उम्मीद यह भी की जा रही है कि स्वतंत्रता दिवस पर भी बड़ी संख्या में दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमा घरों में पहुंचेंगे। युवाओं में इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है।

Gadar 2 collection : गदर-2 ने चौथे दिन भी सिनेमाघरों में मचाया गदर, 200 करोड़ का आंकड़ा करेगी पार Gadar 2 collection : गदर-2 ने चौथे दिन भी सिनेमाघरों में मचाया गदर, 200 करोड़ का आंकड़ा करेगी पार Gadar 2 collection : गदर-2 ने चौथे दिन भी सिनेमाघरों में मचाया गदर, 200 करोड़ का आंकड़ा करेगी पार Gadar 2 collection : गदर-2 ने चौथे दिन भी सिनेमाघरों में मचाया गदर, 200 करोड़ का आंकड़ा करेगी पार Gadar 2 collection : गदर-2 ने चौथे दिन भी सिनेमाघरों में मचाया गदर, 200 करोड़ का आंकड़ा करेगी पार

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News