CLOSE

Fighter तीसरे दिन फाइटर नहीं कर सकी धमाल, फिल्म में कमाई में भारी गिरावट

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Fighter सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर का थिएटर्स में आज तीसरा दिन है। इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग की और दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी उछाल आया। दूसरे दिन की कमाई और वीकेंड को देखकर उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म तीसरे दिन बड़ा धमाका कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और फाइटर की कमाई में भारी गिरावट आई है। चलिए जानते हैं फिल्म की तीसरे दिन की कमाई?

100 करोड़ क्लब में जल्द शामिल होगी फिल्म (Fighter)

Sacnilk के आंकड़ों की मानें तो फाइटर ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 28 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि ये नंबर अभी शुरुआती और अनुमानित है और इनमें कुछ फेरबदल भी हो सकता है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 90 करोड़ रुपये हो जाएगी। इसी के साथ फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के आंकड़े को भी पार कल लेगी। वहीं, अगर फिल्म की बीते दो दिनों की कमाई की बात करें तो इसने पहले दिन 22.5 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 39.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

फिल्म से अच्छे कलेक्शन की संडे को उम्मीद (Fighter)

फिल्म की कमाई में आई भारी गिरावट को देखकर मेकर्स की उम्मीद पर पानी फिर गया है। अगर फिल्म वीकेंड पर भी कलेक्शन करने में नाकामयाब रही, तो वर्किंग डे पर क्या कमाई करेगी ये बड़ा सवाल है? हालांकि निर्माताओं को अभी भी उम्मीद है कि फिल्म संडे को अच्छी कमाई कर सकती है। हालांकि ये देखने वाली बात होगी कि फिल्म रविवार को कितनी कमाई करेगी। क्या फिल्म की चौथे दिन की कमाई में उछाल आएगा या फिर ये तीसरे दिन से भी कम हो जाएगी।

- Advertisement -

बड़े सितारों ने निभाया अहम रोल (Fighter)

बता दें कि फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण लीड़ रोल में है। इसके अलावा इस फिल्म में अनिल कपूर सहित खई अन्य कलाकार भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं। अब फाइटर को संडे़ का सहारा है, अगर फिल्म की कमाई में उछाल नहीं आया तो फिल्म का कोई रिकॉर्ड तोड़ पाना मुश्किल हो जाएगा।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-