CLOSE

Farah Khan KBC 16 Boman Irani सबसे ज्यादा किस शब्द का इस्तेमाल करती हैं फराह खान, केबीसी 16 के मंच पर बोमन ईरानी बोले- ‘बीप’

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Farah Khan KBC 16 Boman Irani कौन बनेगा करोड़पति का 16वां सीजन शुरू हो चुका है। बॉलीवुड के कई सितारें शो पर नजर आ चुके हैं। वहीं लेटेस्ट प्रोमो में बोमन ईरानी और फराह खान अपनी दोस्ती के बारे में एक ऐसा खुलासा करते नजर आएंगे, जिसे देखकर और सुनकर अमिताभ बच्चन भी हंस पड़ते हैं। चैनल द्वारा पोस्ट किए गए प्रोमो के अनुसार, पता चलता है कि फराह किस शब्द का सबसे अधिक यूज करती हैं। “बीप, बीप, बीप…”

केबीसी 16 में होगा हंसी-मजाक (Farah Khan KBC 16 Boman Irani)

बिग बी ने दोनों से कहा कि वह उनकी गहरी दोस्ती के बारे में कुछ सवाल पूछेंगे। अमिताभ ने सवाल किया, “ये जो आप दोनों की दोस्ती है, इसका हम एक इम्तिहान लेना चाह रहे हैं।” फिर, वह बोमन ईरानी की ओर मुड़ते हैं और उनसे पूछते हैं, “कौन सा ऐसा शब्द है जो फराह हमेशा कहती रहती हैं।”

बोमन ने खोले फराह के कई राज (Farah Khan KBC 16 Boman Irani)

बोमन ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, “बीप, बीप, बीप…” और वह लगातार इसे दोहराते नजर आए। उनके जवाब से अमिताभ बच्चन हैरान रह गए और दर्शक हंसने लगे। फिर अमिताभ ने चुटकी लेते कहा, “इतने सारे बीप।” बार-बार बीप कहने से बोमन का मतलब था कि फराह अक्सर गाली देती हैं और यह आदत का हिस्सा है।

- Advertisement -

अमिताभ के प्रसंशक उत्साहित (Farah Khan KBC 16 Boman Irani)

कौन बनेगा करोड़पति 16 का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं। अमिताभ बच्चन द्वारा किए गए इस शो को दर्शक इसलिए भी देखना पसंद करते हैं क्योंकि इस शो में बिग बी हैं। अमिताभ की बातें और उनके साथ लोगों का हंसी-मजाक अक्सर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेता हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-