CLOSE

महिलाओं की बेहतर सेहत की जिम्मेदारी परिवारों की भी है: विद्या बालन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरwala 24 न्यूज:

अभिनेत्री विद्या बालन ने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की अपील की है। इसके साथ ही कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर हो इसकी जिम्मेदारी केवल उन पर ही नहीं डाली जानी चाहिए बल्कि उनके परिवारों को भी इसका ध्यान रखना चाहिए।

प्रत्येक महिला को अपना ध्यान रखना चाहिए

- Advertisement -

विद्या बालन कोलकाता में बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया कांग्रेस ऑफ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनोकोलॉजी के 65वें सत्र को संबोधित कर रह थीं। उन्होंने कहा कि महिला को पहचान देने में उसके शरीर का अहम योगदान होता है, लेकिन तब भी हम उस शरीर का ध्यान नहीं रखते। हम उसकी इच्छाएं और जरूरतों को नहीं समझते। हम उसका पूरा ध्यान नहीं रखते। प्रत्येक महिला को अपना ध्यान रखना चाहिए।

महिलाओं के स्वास्थ्य पर निवेश करना होगा

अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा कि अगर हम प्रगतिशील और सफल राष्ट्र बनना चाहते हैं तो हमें महिलाओं के स्वास्थ्य पर निवेश करना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा और जागरुकता से समाज में काफी बदलाव आ रहा है ,लेकिन अभी भी, काफी कुछ किया जाना बाकी है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-