CLOSE

Empuraan Movie Updates विवादों में घिरी मोहनलाल की ‘एम्पुरान’, रिलीज होगा नया वर्जन, होंगे 17 बदलाव, हटेंगे कई सीन्स

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Empuraan Movie Updates मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की ‘एम्पुरान’ फिल्म का क्रेज फैंस के बीच काफी ज्यादा है। फिल्म कमाई के मामले में रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। लोग थिएटर्स भारी तादाद में पहुंच रहे हैं। मेकर्स इसकी सक्सेस से काफी खुश हैं लेकिन इस बीच फिल्म विवादों में फंस गई है। ‘एम्पुरान’ के कुछ सीन्स के कारण बड़ा बवाल खड़ा हो गया है जिसमें केरल के राजनेता भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने इन सभी बदलावों के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से भी गुजारिश की है ताकि वो अनुमति दे सकें।

मेकर्स जल्द रिलीज करेंगे फ्रेश वर्जन (Empuraan Movie Updates)

फिल्म के कुछ सीन्स पर होने वाले विवाद को देखकर मोहनलाल ने भी माफी मांगी थी। उन्होंने लिखा था कि वो मेकर्स के साथ फिल्म से वो सभी आपत्तिजनक सीन्स को हटा देंगे जिससे ये पूरा विवाद खड़ा हो गया है। अब खबर आ रही है कि फिल्म के अंदर बहुत बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ‘एम्पुरान’ के मेकर्स ने ये फैसला किया है कि वो फिल्म के अंदर कुल 17 बदलाव करेंगे। फिल्म का नया वर्जन 2 अप्रैल से देखने को मिल सकता है।

बाबा बजरंगी का नाम बदला जाएगा (Empuraan Movie Updates)

फिल्म में क्या-क्या बदलाव किए जाएंगे, उसकी भी जानकारी सामने आई है। जैसे फिल्म में बाबा बजरंगी का नाम बदला जाएगा फिर कुछ गुजरात दंगों के सीन्स को आधा काटा जाएगा। फिल्म में एक सीन है जिसमें एक प्रेग्नेंट औरत के साथ भी बुरा बर्ताव किया जा रहा है। मेकर्स उस सीन को भी चेंज करेंगे। फिल्म में बदलाव के बाद उसे सेंट्रल बोर्ड के पास आज या कल में भेजे जाने की खबर सामने आई है।

- Advertisement -

सलमान की ‘सिकंदर’ को भी टक्कर (Empuraan Movie Updates)

संडे को सलमान खान की सिकंदर रिलीज हुई थी। जिसके बाद ये माना जा रहा था कि मोहनलाल की ‘एम्पुरान’ की कमाई पर काफी बड़ा असर देखने मिल सकता है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एम्पुरान’ ने कड़ी टक्कर के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर नेट 13.65 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। फिल्म ने शनिवार यानी अपने तीसरे दिन से भी ज्यादा कमाए। अब देखने वाली बात होगी कि ‘एम्पुरान’ को ईद का फायदा मिलेगा या नहीं।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-