CLOSE

Elephant Dancing Viral हाथी का वीडियो वायरल, रजनीकांत के गाने पर खूब थिरका, जानिए इसको लेकर क्या है सच्चाई

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Elephant Dancing Viral सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक हाथी के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। जाने माने अभिनेता रजनीकांत के गाने पर डांस करते हाथी का वीडियो देखकर हर कोई हैरान है कि कैसे कोई हाथी गाने की धुन पर डांस कर सकता है। हालांकि लोगों की मानें तो इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है।

हाथी को डांस करते देख हैरान हुए लोग (Elephant Dancing Viral)

वायरल वीडियो में एक जुलूस निकलता दिखाई दे रहा है, भगवान की एक मूर्ति है, उसके आगे एक हाथी खड़ा है। कई लोग अगल बगल खड़े हैं और हाथी रजनीकांत के गाने पर डांस कर रहा है। हाथी को डांस करता देख लोगों को हैरानी हो रही है। हालांकि कुछ लोगों का दावा है कि इस वीडियो की सच्चाई कुछ और है।

क्या है सच्चाई (Elephant Dancing Viral)

वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स का कहना है कि दरअसल ये असली हाथी है ही नहीं, बल्कि हाथी के गेटअप में दो लोग अंदर खड़े हैं और डांस कर रहे हैं। दिखने में ये हाथी एकदम असली लग रहा है लेकिन हाथी के कान और सूंड को ध्यान से देखने पर लग रहा है कि ये हाथी नकली है।

- Advertisement -

सोशल मीडिया पर क्या कमेंट्स कर रहे लोग? (Elephant Dancing Viral)

एक ने लिखा कि ये कहीं से भी असली नहीं लग रहा है लेकिन जो भी है क्यूट है। एक ने लिखा कि ये कॉस्टयूम इतना अच्छा है कि आपको विश्वास हो जाएगा कि यह असली हाथी है। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह हाथी को डांस कराने के लिए टॉर्चर किया जाता है, ऐसा नहीं करना चाहिए। एक ने लिखा कि एक मिनट की शांति उन लोगों के लिए जो इस हाथी को असली मान रहे थे। एक ने लिखा कि वीडियो देखकर अगर आपको भी हैरानी हुई है तो आप परेशान मत होइए, अंदर दो आदमी खड़े हैं और वही डांस कर रहे हैं। एक ने लिखा कि भक्ति कार्यक्रमों में आइटम सॉन्ग बजाना और भगवान का मजाक उड़ानाज् क्या इसका कोई मतलब बनता है?
आपको बता दें कि वीडियो को @ _anil.arts_अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है और इस वीडियो को 6 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो को 65 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-