Dhurandhar Trailer Release: बॉलीवुड में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी फिल्म की हो रही है तो वो है आदित्य धर की आने वाली एक्शन थ्रिलर धुरंधर। आज यानी 18 नवंबर 2025 को आखिरकार फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया और सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज सितारों से सजी ये मल्टीस्टारर फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
ट्रेलर में दिखा खतरनाक विलेन गैंग (Dhurandhar Trailer)
ट्रेलर की शुरुआत ही दिल दहला देने वाली है। सबसे पहले नजर आते हैं अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल के रोल में। उनका टॉर्चर सीन इतना खतरनाक है कि कई लोग इसे देखकर असहज हो सकते हैं। वो धमकी देते हैं कि भारत का भी यही हाल करेंगे। इसके बाद आते हैं अक्षय खन्ना रहमान डकैत के किरदार में। वो अपने ही बाप के साथ जो बर्ताव करते हैं, उसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन असली डर उनके डायलॉग्स और एक्सप्रेशन से आता है।
फिर आते हैं बाबा यानी संजय दत्त। पिछले कई सालों में संजय दत्त को विलेन के रोल में देखा है, लेकिन धुरंधर में उनका अवतार सबसे खतरनाक लग रहा है। सिर्फ ट्रेलर में ही वो आग उगल रहे हैं।

रणवीर सिंह का विस्फोटक अवतार
इन सब विलेन के बीच रणवीर सिंह का एंट्री पॉइंट है। उनका किरदार अभी तक पूरी तरह रिवील नहीं हुआ है, लेकिन जितना दिखाया गया है, वो काफी है फैंस को पागल करने के लिए। रणवीर की सनकी एनर्जी, आग उगलते डायलॉग और हाई ऑक्टेन एक्शन सीन्स देखकर लग रहा है कि ये उनका अब तक का सबसे दमदार रोल होने वाला है।
आर माधवन भी एक अहम किरदार में हैं। उनका लुक और टोन बिल्कुल “घर में घुसकर मारेंगे” वाला है – ठीक उसी तरह जैसे उरी में था।
उरी वाले तेवर + रणवीर की एनर्जी = धुरंधर
आदित्य धर ने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से साबित कर दिया था कि वो देशभक्ति और एक्शन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बना सकते हैं। अब उसी तेवर में रणवीर सिंह की बेकाबू एनर्जी मिल गई है। ट्रेलर में एक्शन इतना ब्रूटल है कि कई सीन देखकर लगता है कि बॉलीवुड में इतना खून-खराबा पहले कभी नहीं दिखा। कसाई का काम भी इसके सामने शालीन लगेगा।
डायलॉग्स और म्यूजिक ने मचाया बवाल
ट्रेलर के डायलॉग आग हैं। हर लाइन ग्रेनेड की तरह फट रही है। “घुसकर मारेंगे” वाला तेवर फिर से लौट आया है। बैकग्राउंड म्यूजिक और गानों ने तो पूरे ट्रेलर को अगले लेवल पर पहुंचा दिया है। पहले रिलीज हुआ गाना भी हिट हो चुका है, अब ट्रेलर के साथ नया धमाका हो गया है। यहां देखें ‘धुरंधर’ का ट्रेलर:
Tum Logon Ke Patakhe Khatm Hogaye Ho Toh Mai Dhamaka Shuru Karu!#DhurandharTrailer Out Now!
🔗 – https://t.co/sEbRdYq9y6In Cinemas 5th December.@RanveerOfficial #AkshayeKhanna @duttsanjay @ActorMadhavan @rampalarjun #SaraArjun @bolbedibol @AdityaDharFilms #JyotiDeshpande… pic.twitter.com/jTDvcEPPPW
— Jio Studios (@jiostudios) November 18, 2025
फैंस का रिएक्शन
ट्रेलर आते ही ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर #DhurandharTrailer ट्रेंड करने लगा। फैंस लिख रहे हैं – “रणवीर सिंह ने तो आग लगा दी”, “संजय दत्त का विलेन लुक सबसे खतरनाक”, “5 दिसंबर से पहले ही टिकट बुक कर लो” , “ये फिल्म साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होने वाली है”
धुरंधर सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक हाई वोल्टेज एड्रेनालिन राइड होने वाली है। अगर आपको उरी पसंद आई थी, रणवीर की एनर्जी पसंद है और आप हार्डकोर एक्शन देखना चाहते हैं तो 5 दिसंबर का इंतजार कीजिए। थिएटर में ये फिल्म धूम मचाने वाली है। ट्रेलर ने जो भौकाल दिखाया है, उसका सौवां हिस्सा भी असल फिल्म में होगा तो दिन बन जाएगा!
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


