CLOSE

Dharmendra के लिए मथुरा में भी हुई प्रार्थना सभा , हेमा मालिनी हुईं भावुक, बेटियां रहीं नदारद

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Dharmendra बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद उनका परिवार गहरे शोक में डूबा हुआ है। 24 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं। 11 दिसंबर को दिल्ली में प्रेयर मीट आयोजित करने के बाद अब शनिवार को मथुरा में भी धर्मेंद्र के लिए विशेष प्रेयर मीट रखी गई।

मथुरा की प्रेयर मीट में भावुक दिखीं हेमा मालिनी (Dharmendra)

मथुरा में आयोजित इस प्रेयर मीट में कई राजनीतिक हस्तियां, आध्यात्मिक गुरु और धर्मेंद्र के करीबी शामिल हुए। फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा भी इस मौके पर मौजूद रहे। हालांकि इस दौरान हेमा मालिनी की बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल नजर नहीं आईं। प्रेयर मीट के दौरान हेमा मालिनी बेहद भावुक दिखाई दीं।

57 साल का रिश्ता, 45 फिल्में और अनगिनत यादें (Dharmendra)

हेमा मालिनी ने अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा,“मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे अपने प्यारे धरम जी के लिए प्रेयर मीट रखनी पड़ेगी। यह एक असहनीय सदमा है। हमारा रिश्ता 57 साल पुराना था। हमने साथ में 45 फिल्मों में काम किया, जिनमें से 25 सुपरहिट रहीं। आज भी मुझे यह सोचकर खुशी और हैरानी होती है कि मेरे ऑनस्क्रीन लव ही मेरे रियल लाइफ पार्टनर बने।”

- Advertisement -

प्रेयर मीट में दिखाई गईं Dharmendra पर बनी डॉक्यूमेंट्री

इस प्रेयर मीट के दौरान धर्मेंद्र की जिंदगी पर आधारित दो डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गईं। एक डॉक्यूमेंट्री का निर्माण निर्देशक अनिल शर्मा ने किया था, जबकि दूसरी डॉक्यूमेंट्री में धर्मेंद्र की उर्दू शायरी को खास तौर पर दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन भी हुए।

हेमा मालिनी ने शेयर किया भावुक वीडियो

हाल ही में हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर Dharmendra से जुड़ी यादों का एक भावुक वीडियो भी साझा किया। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि यह विशेष ट्रिब्यूट धर्मेंद्र की सदाबहार छवि, उनकी प्रतिभा और फिल्मों में उनकी प्रभावशाली मौजूदगी को समर्पित है। यह वीडियो दिल्ली और मथुरा में आयोजित दोनों प्रेयर मीट के लिए तैयार किया गया था।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-