CLOSE

देहरादून में अनुभव सिन्हा को मिला ‘जाना-पहचाना’, बोले- ‘यह यात्रा इतनी मजेदार होगी, अंदाजा नहीं था।’

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

मुंबई, 7 नवंबर (khabarwala24)। निर्देशक अनुभव सिन्हा ने ‘चल पिक्चर चलें’ नाम की एक यात्रा शुरू की है। शुक्रवार को उन्होंने देहरादून की यात्रा के दौरान हुए कुछ दिलचस्प किस्से शेयर किए।

निर्देशक अनुभव सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर अपनी देहरादून की यात्रा की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “देहरादून पहुंचते ही मेरे लिए यादों के कुछ नए द्वार खुल गए। मैं एक अखबार के दफ्तर में बैठा था, तो उत्तराखंड के नक्शे पर कालागढ़ लिखा था और आपको पता है, मेरे जीवन के पहले नौ साल वहां पर गुजरे थे और फिर मुझे याद आई देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश की पुरानी बातें। आपको बता दूं कि मेरी सबसे पुरानी तस्वीर लक्ष्मण झूले की है।”

उन्होंने कहा, “देहरादून में पहाड़ी में छुपे एक रेस्टोरेंट में खाना जब परोसा गया तो काफी कुछ जाना-पहचाना दिखा। वेशभूषा और खान-पान। मुझे अंदाजा ही नहीं था कि यह यात्रा इतनी मजेदार साबित होगी।”

- Advertisement -

दरअसल, निर्देशक ने हाल ही में ‘चल पिक्चर चलें’ नाम की यात्रा शुरू की है और देहरादून का पड़ाव इस यात्रा का ही हिस्सा है।

कुछ समय पहले निर्देशक ने एक वीडियो के जरिए प्रशंसकों से फिल्में न चलने के पीछे का कारण पूछते हुए घोषणा की थी कि वे अब लोगों से जानने के लिए ‘चल पिक्चर चलें’ नाम की यात्रा शुरू करने जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यह टूर आम जनता को करीब से जानने और उनको समझने के लिए है कि वे सिनेमा से क्या चाहते हैं और किस तरह की कहानियां देखना चाहते हैं।

- Advertisement -

इस यात्रा की शुरुआत निर्देशक ने लखनऊ से की थी। इसके बाद वे कई शहरों में जा चुके हैं।

निर्देशक का कहना है कि यह यात्रा महज एक प्रमोशनल टूर नहीं, बल्कि एक सिनेमाई संवाद का पुल है, जो मुंबई की चमक-दमक से दूर, ग्रामीण और अर्ध-शहरी भारत की आवाज को सुनने का प्रयास है।

अनुभव करियर में कई शानदार फिल्में बना चुके हैं, जिनमें ‘आर्टिकल 15,’ ‘मुल्क,’ ‘थप्पड़,’ ‘भीड़,’ ‘अनेक,’ और ‘गुलाब गैंग’ शामिल हैं।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-