मुंबई, 4 दिसंबर (khabarwala24)। बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री दीप्ति नवल जितना अपनी एक्टिंग की वजह से पसंद की जाती हैं, उतना ही अपनी सादगी की वजह से भी। सोशल मीडिया पर किए लेटेस्ट पोस्ट में भी उनकी मजेदार झलक देखने को मिली।
इंस्टाग्राम हैंडल पर सेल्फी पोस्ट करते हुए दीप्ति ने बताया कि वह मुंबई की ऑटो रिक्शा में बैठी हैं, जिसका रंग पीला और काला है। फोटो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि वह जेवियर मैरियट होटल लंच के लिए जा रही हैं। उन्होंने लिखा, “न कोई कार, न कोई ड्राइवर, ऑटो में बैठकर लंच के लिए मैरियट जा रहे हैं!”
पोस्ट की गई तस्वीर में दीप्ति नवल चश्मा लगाए और स्कार्फ लपेटी बेहद स्टाइलिश नजर आईं।
उनकी पोस्ट पर प्रशंसकों ने जमकर लाइक और कमेंट किए। कई लोगों ने उनकी सादगी की तारीफ की तो कईयों ने उन्हें जमीन से जुड़ा स्टार बताया।
एक फैन ने लिखा, “यह भी अलग ही एहसास होगा मैम।” दूसरे ने लिखा, “आज के स्टार्स प्राइवेट जेट और लग्जरी गाड़ियों में घूमते हैं, वहीं दीप्ति जी बिना किसी दिखावे के आम आदमी की तरह ऑटो का मजा ले रही हैं।” तीसरे ने लिखा, ” मैम आपके अभिनय करियर की तरह आपकी जिंदगी भी खूबसूरत है।”
फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री के नाम कई क्लासिक फिल्में रहीं। ‘चश्मे बद्दूर’, ‘साथ-साथ’, ‘किसी से न कहना’, ‘कथा’, ‘रंग बिरंगी’ और ‘फासले’ जैसी फिल्में कीं। वह ‘टेल मी ओ खुदा’, ‘लिसिन अमाया’, ‘साथ साथ’, ‘कामयाब’ जैसी फिल्मों से लेकर ‘पवन एंड पूजा’ वेब सीरीज तक में अपनी एक्टिंग से सबको प्रभावित कर चुकी हैं।
वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी जिंदगी और काम से जुड़े पोस्ट कर प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहती हैं। उन्हें सामान्य जीवन जीना पसंद है। वह अक्सर अकेले घूमतीं, लोकल ट्रेन या ऑटो से सफर करतीं और प्रकृति के बीच समय बिताती दिखती हैं।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


