तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में Dayaben की वापसी की उम्मीद: असित मोदी ने दिया बड़ा अपडेट

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi:  Dayaben छोटे पर्दे का आइकॉनिक शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 17 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। अपनी हास्य और पारिवारिक कहानियों के लिए मशहूर इस शो ने लाखों दिलों में जगह बनाई है। हालांकि, शो की मुख्य किरदार दयाबेन की गैरमौजूदगी ने फैंस को निराश किया है। अब शो के निर्माता असित मोदी ने दयाबेन की वापसी को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिससे फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

Dayaben की वापसी पर असित मोदी का बयान

दयाबेन के किरदार को लेकर फैंस की बढ़ती मांग पर असित मोदी ने हाल ही में कहा, “हम जल्द ही ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन को वापस लाएंगे।” जब उनसे पूछा गया कि क्या दिशा वकानी ही इस किरदार को दोबारा निभाएंगी, तो उन्होंने जवाब दिया, “ऐसा होना मुश्किल है, लेकिन मैं यही कामना करता हूं कि वे वापस आएं। चाहे जो भी हो, हम दयाबेन को शो में लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और इस दिशा में काम शुरू हो चुका है।”

‘गरबा’ स्टाइल के लिए फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय

दयाबेन ( Dayaben ) का किरदार दिशा वकानी (disha vakani)ने 2008 से 2017 तक निभाया था, जो अपनी अनोखी हंसी और ‘गरबा’ स्टाइल के लिए फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय रहा। दिशा के शो छोड़ने के बाद से मेकर्स ने इस किरदार को रिप्लेस नहीं किया, जिससे फैंस बार-बार उनकी वापसी की मांग करते रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, मेकर्स अब दिशा वकानी से दोबारा बातचीत कर रहे हैं।

- Advertisement -

दयाबेन की गैरमौजूदगी का असर

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सभी किरदार दर्शकों के चहेते हैं, लेकिन दयाबेन शो का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रही हैं। उनके जाने के बाद शो की चमक पर असर पड़ा। पिछले एक दशक से न तो (Dayaben) की वापसी हुई और न ही इस किरदार के लिए कोई नया चेहरा लाया गया। फैंस ने सोशल मीडिया पर कई बार मेकर्स से इसकी शिकायत की, जिसके बाद अब दयाबेन की वापसी की चर्चा तेज हो गई है।

टीआरपी और दर्शकों की वफादारी

tv show की टीआरपी को लेकर असित मोदी (asit modi) ने कहा, “कभी-कभी हमें अन्य चैनलों से कड़ा मुकाबला मिलता है या किसी बड़ी खबर की वजह से दर्शकों का ध्यान भटक जाता है। लेकिन हमारे पास सोनी लिव (sony liv) और यूट्यूब पर वफादार दर्शक हैं। यह जरूरी नहीं कि लोग हमें सिर्फ टीवी पर देखें, क्योंकि आज कई डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं।”मोदी ने यह भी बताया कि शो के साथ दर्शकों की भावनाएं और यादें जुड़ी हैं। कई लोगों का बचपन इस शो को देखते हुए बीता है, जो इसे और खास बनाता है।

शो की उपलब्धियां (Dayaben)

2008 में शुरू हुआ ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 17 सालों से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस दौरान शो की कास्ट में कई बदलाव हुए, लेकिन इसने अपनी लोकप्रियता बरकरार रखी। दयाबेन की वापसी से शो की टीआरपी में उछाल की उम्मीद है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-