CLOSE

Chunky Panday Post गाड़ी में पुलिस वाले के साथ दिखे Chunky Panday, क्या है वायरल फोटो का सच?

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Chunky Panday Post इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज काॅल मी बे (Call Me Bae) को लेकर खूब वाहवाही बटोर रही हैं। अनन्या की तारीफ करते हुए फैंस थक नहीं रहे। इस बार एक्ट्रेस ने सभी को इम्प्रेस कर दिया है। वहीं, अब उनके पिता भी अचानक से सुर्खियों में आ गए हैं। चंकी पांडे की एक तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। एक्टर की इस तस्वीर को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं।

क्या कर रहे हैं पुलिस के साथ चंकी पांडे? (Chunky Panday Post)

हो भी क्यों न वो अब एक पुलिस वाले के साथ कार में बैठकर कहीं जाते हुए जो नजर आ रहे हैं। जब भी पुलिस नजर आती है तो फैंस घबरा ही जाते हैं। ऐसे में अब चंकी पांडे को पुलिस के साथ गाड़ी में देखकर फैंस को भी चिंता हो गई है। आखिर अब उन्होंने ऐसा क्या कर दिया कि वो पुलिस वाले के साथ नजर आ रहे हैं? अगर आप भी ये सोच रहे हैं तो हमारे पास इस सवाल का जवाब है। इस वायरल फोटो का सच सामने आ गया है।

- Advertisement -

फैंस को तस्वीर देख हुई टेंशन (Chunky Panday Post)

फोटो की बात करें तो इसमें ऑरेंज टीशर्ट और ब्लू डेनिम में एक्टर कार ड्राइव करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ वाली सीट पर एक पुलिस वाला बैठा है और वो एक्टर के साथ सेल्फी ले रहा है। चंकी पांडे के चेहरे पर एक बड़ी-सी स्माइल नजर आ रही है जो उनकी खुशी चीख-चीखकर बयां कर रही है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने फैंस को एक गुड न्यूज दी है। यानी घबराने की कोई बात नहीं है। ये फोटो किसी मुसीबत की नहीं बल्कि चंकी पांडे की खुशी की कहानी बता रही है।

एक्टर ने खुद बताई सच्चाई (Chunky Panday Post)

दरअसल, ये तस्वीर खुद चंकी पांडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है। उन्होंने लिखा, 43 साल बाद फिर से ड्राइविंग टेस्ट दिया और सोचिए क्या हुआ मैं पास हो गया। RTO मुंबई को धन्यवाद। अब 43 साल बाद यानी 61 साल की उम्र में चंकी पांडे ने अपना ड्राइविंग लाइसेंस हासिल किया है और जल्द ही उनकी ये स्किल्स सड़कों पर देखने को मिलेगी। अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस उन्हें अब बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-