CLOSE

Bollywoods Horror-Comedy Film श्रद्धा, राजकुमार बल्कि पवन सिंह की वजह से ‘स्त्री 2’ देखने जा रहे लोग, स्टारडम देख मेकर्स भी हैरान

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Bollywoods horror-comedy film बॉलीवुड की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ से श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव को एक अलग ही तरह की पॉपुलैरिटी मिल गई है। हालांकि, क्या आपको पता है कि बहुत से लोग ‘स्त्री 2’ भोजपुरी के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह की वजह से भी देखने जा रहे हैं।

पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं जिनकी फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। इस फिल्म में उन्होंने एक्टिंग नहीं की है, बल्कि चार्टबस्टर सॉन्ग ‘आई नहीं’ (Aayi Nai) को अपनी आवाज दी है।

पवन सिंह के स्टारडम का फायदा (Bollywoods Horror-Comedy Film)

अमर कौशिक की फिल्म ‘स्त्री 2’ के जरिए अब उन्होंने बॉलीवुड में भी धमाकेदार एंट्री मार ली है। फिल्म इन दिनों थिएटर्स में आग लगा रही है। बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में फिल्म 400 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

- Advertisement -

फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा (Bollywoods Horror-Comedy Film)

‘स्त्री 2’ के गाने ‘आई नहीं’ को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गाने को जाहिर तौर पर पवन सिंह के स्टारडम का फायदा भी मिल रहा है। अभी गाने के प्रमोशन के लिए फिल्म की टीम लखनऊ यूनिवर्सिटी गई थी, वहां पवन सिंह की फैन फॉलोइंग को देख श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव भी हैरान रह गए थे।

लोकप्रियता पर बात पर खुशी जताई (Bollywoods Horror-Comedy Film)

राजकुमार राव ने एक पॉडकास्ट में पवन की लोकप्रियता पर बात की थी और खुशी जताई कि उनकी फिल्म के एक गाने को सिंगर ने आवाज दी है। एक्टर ने बताया कि जब वो लखनऊ गए थे, तब बहुत लोग ऐसे थे जो कह रहे थे कि पवन सिंह ने गाना गाया है तो वो ‘स्त्री 2’ देखने के लिए जरूर जाएंगे।

पवन सिंह को मिला ‘स्त्री 2’ का गाना (Bollywoods Horror-Comedy Film)

‘स्त्री 2’ के प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने पहली बार पवन को एक शादी में गाते हुए सुना था और तब उनके म्यूजिक राइटर जिगर ने भोजपुरी सुपरस्टार का नाम सुझाया। उन्होंने आगे बताया कि ये गाना एक ही दिन में तैयार किया गया।

- Advertisement -

गाना लॉन्च करके पता चला स्टारडम (Bollywoods Horror-Comedy Film)

उन्होंने रात को पवन सिंह को फोन किया, सुबह डब हुआ और रात तक लॉन्च हो गया। उन्हें पता था कि वो भोजपुरी के बड़े स्टार हैं लेकिन ये नहीं पता था कि इतने बड़े स्टार हैं। नॉर्थ में उनका स्टारडम उन्हें गाना लॉन्च करने के बाद पता चला। पवन सिंह का मैजिक उन्होंने, श्रद्धा कपूर और राजकुमार ने लाइव देखा था।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-