CLOSE

Bollywood King : कभी Virat Kohli की बायोपिक करना चाहते थे बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान, ऐसा था अनुष्का शर्मा का रिएक्शन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Bollywood King एक बार एक इंटरव्यू में बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने कहा था कि वह विराट कोहली की बायोपिक करना चाहते हैं। ये बात सुनकर अनुष्का शर्मा हैरान रह गई थी और वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे थे। शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा एक-दूसरे के काफी क्लोज हैं। दोनों काफी अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं। अक्सर स्टार्स को एक दूसरे संग मस्ती-मजाक करते हुए देखा जाता है। अनुष्का ने शाहरुख खान के साथ ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और बाद में ‘जब तक है जान’, ‘जब हैरी मेट सेजल’ और ‘जीरो’ जैसी फिल्मों में धमाका किया। इतने लंबे समय तक एक साथ काम करने के बाद, उनके बीच फैमिली जैसा रिश्ता बन गया। दोनों सेलेब्स को एक दूसरे के सभी सीक्रेट पता रहने लगे। यही कारण है कि जब किंग खान ने विराट की बायोपिक करने की इच्छा व्यक्त की थी।

विराट की बायोपिक में काम की चाहत (Bollywood King)

दरअसल ये उस समय की बात है, जब इम्तियाज अली की जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन चल रहे थे। फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाहरुख खान से पूछा गया कि वह किस क्रिकेटर की बायोपिक में काम करना चाहेंगे। यह जानते हुए कि उस समय अनुष्का शर्मा विराट को डेट कर रही थीं। किंग खान ने मजाक में कहा कि वह विराट कोहली की बायोपिक करना चाहेंगे। इसके जवाब से अनुष्का शर्मा समेत वहां सभी लोग हंस पड़े।

अनुष्का ने दिया था जबरदस्त रिएक्शन (Bollywood King)

इसके बाद अभिनेत्री ने बताया कि कैसे उन्हें विराट कोहली का किरदार निभाने के लिए दाढ़ी बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी। शाहरुख ने मजाक में जवाब दिया कि उनके पास पहले से ही दाढ़ी है और वह बिल्कुल जब हैरी मेट सेजल में विराट कोहली की तरह दिखते हैं। बता दें कि जब हैरी मेट सेजल 2017 में रिलीज हुई थी, उसी साल अनुष्का और विराट शादी के बंधन में बंधे थे।

- Advertisement -

अनुष्का और शाहरुख खान का रिश्ता (Bollywood King)

अनुष्का शर्मा ने एक बार शाहरुख खान संग अपने रिश्ते पर बात की थी। उन्होंने कहा कि एसआरके मेरे काफी क्लोज है। हम दोनों एक दूसरे संग हर बात शेयर करते हैं। अनुष्का ने कहा कि उन्हें समय-समय पर एक-दूसरे के संपर्क में रहने की जरूरत नहीं है, लेकिन जब वे चैट करते हैं या मिलते हैं तो सारी बातें होती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अनुष्का स्ट्रिक्ट लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं और रात 8 बजे सो जाती हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-