Bastar The Naxal Story ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ का पहला गाना ‘वंदे वीरम’ हुआ रिलीज

Khabarwala 24 News New Delhi: Bastar The Naxal Story विपुल अमृतलाल शाह, सुदीप्तो सेन और अदा शर्मा की ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ का हार्ड हिटिंग और सोचने पर मजबूर करने वाला दमदार ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। तब से फिल्म के लिए लोगों के बीच बातचीत जोरो पर है। ट्रेलर में मेकर्स ने क्रूर और […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Bastar The Naxal Story विपुल अमृतलाल शाह, सुदीप्तो सेन और अदा शर्मा की ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ का हार्ड हिटिंग और सोचने पर मजबूर करने वाला दमदार ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। तब से फिल्म के लिए लोगों के बीच बातचीत जोरो पर है। ट्रेलर में मेकर्स ने क्रूर और अनफ़िल्टर्ड सच्चाई की झलक दिखाई गई है, जिसे वह फिल्म में पेश करने जा रहे हैं।

फिल्म को लेकर बढ़ रही चर्चा (Bastar The Naxal Story)

फिल्म को लेकर चर्चा बढ़ती जा रहा है और दर्शक इसे 15 मार्च 2024 को देखने के लिए उत्साहित हैं। ऐसे में मेकर्स ने दर्शकों के उत्साह को और बढ़ाते हुए फिल्म के पहले और सबसे शक्तिशाली गाने ‘वंदे विरम’ को रिलीज़ कर दिया है। जावेद अली की आवाज़ में यह गाना रूह को छू लेने वाला है। गाने में देश के लोगों के भीतर देशभक्ति की भावना जगाने की शक्ति है। गाने से पता चल रहा कि फिल्म काफी धमाकेदार होने वाली है।

- Advertisement -

लॉन्च इवेंट में गाना लॉन्च किया (Bastar The Naxal Story)

मेकर्स ने एक लॉन्च इवेंट में गाना लॉन्च किया है, जिसमें पुलिस अधिकारी और जवानों की मौजूदगी ने इवेंट को खास बनाया है। सॉन्ग लॉन्च के बाद, मेकर्स ने देश की रक्षा करने वाले रियल लाइफ हीरोज, यानी पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित भी किया।

विपुल अमृतलाल शाह की सनशाइन पिक्चर्स द्वारा निर्मित और आशिन ए शाह द्वारा सह-निर्मित, ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित हैं और इसमें अदा शर्मा मुख्य भूमिका में होंगी। यह फिल्म 15 मार्च 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News