CLOSE

Baby John Trailer एक्शन मोड में वरुण धवन उड़ा दिए होश, जैकी श्रॉफ खूंखार अंदाज ने खींचा ध्यान

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Baby John Trailer वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ को लेकर काफी समय से जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म के गाने पहले ही दर्शकों को इम्प्रेस कर चुके हैं। अब फिल्म के मेकर्स ने इसका भव्य अंदाज में ट्रेलर लॉन्च किया है। इस बार वरुण को काफी अलग और दिलचस्प अंदाज में देखा जा रहा है। वहीं, फिल्म में जैकी श्रॉफ को पहली बार खौफनाक अंदाज में देखा जा रहा है। चलिए जानते हैं कैसा है फिल्म का ट्रेलर।

जानें कैसा है ट्रेलर (Baby John Trailer)

ट्रेलर से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में पिता और बेटी की कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म में वरुण एक पुलिस ऑफिस के रोल में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत में व ह अपनी बेटी को दिखाते दिख रहे हैं कि कई बार सिचुएशन को सख्ती से हैंडल करना पड़ता है। वह एक ऐसे पुलिस ऑफिसर बने हैं जो लड़कियों के फेवरेट हैं। हालांकि, इस बीच उनकी लाइफ में कुछ ऐसा हो जाता है कि उनकी पूरी जिंदगी पलट जाती है।

- Advertisement -

हर अंदाज ने जीता दिल (Baby John Trailer)

फिल्म में वरुण धवन का चॉकलेटी बॉय से लेकर एक्शन पैक्ड हीरो तक का अंदाज देखने को मिल रहा है। अब ट्रेलर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी के साथ दर्शकों के बीच फिल्म के लिए काफी उत्सुकता भी बढ़ गई है। वरुण के चाहने वालों ने अपनी बेसब्री जाहिर करते हुए खूब कमेंट्स भी करने शुरू कर दिए हैं। कुल मिलाकर कहें तो ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म में दिखेंगे ये सितारे (Baby John Trailer)

‘बेबी जॉन’ की कहानी साउथ के सुपरहिट डायरेक्टर और राइटर एटली ने लिखी है, जो इससे पहले शाहरुख खान की ‘जवान’ दर्शकों के बीच पेश कर चुके हैं। फिल्म में वरुण के साथ साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी लीड रोल में नजर आ रही हैं। इनके अलावा जैकी श्रॉफ को खूंखार विलेन के रूप में देखा जा रहा है। इसमें सरप्राइज है सलमान खान, जिन्हें कैमियो रोल में देखा जाने वाला है। फिल्म क्रिसमस के खास मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-