CLOSE

Ayushmann Khurrana लाइमलाइट से दूर हैं बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना, एक पॉडकास्ट में सिनेमा और संगीत के सफर पर बातचीत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Ayushmann Khurrana बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की इस साल कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। वह फिलहाल लाइमलाइट से दूर हैं। इस समय एक्टर अपने म्यूजिक बैंड आयुष्मानभव, के साथ अमेरिका के दौरे पर हैं। हाल ही में, उन्होंने एक पॉडकास्ट में अपने सिनेमा और संगीत के सफर पर बात की।

हमने एक साथ बहुत कुछ सीखा (Ayushmann Khurrana)

आयुष्मान ने कहा, “मैं 20 साल की उम्र में पिता बना था। दरअसल, विकी डोनर रिलीज़ होने तक मैं पहले ही पिता बन चुका था। यह बहुत अलग अनुभव था। मैं और ताहिरा साथ में बहुत कम उम्र में माता-पिता बने, और हमने एक साथ बहुत कुछ सीखा।” उन्होंने यह भी बताया कि एक बेटी होने से वह कैसे बदल गए हैं।

पिता से अलग तरह के पिता हैं (Ayushmann Khurrana)

आयुष्मान खुराना ने बेटी को लेकर कहा, “सबसे अच्छा तो यह है कि मुझे एक बेटी है। बेटियां आपको ज्यादा सहानुभूति सिखाती हैं, आप एक बेहतर इंसान बनते हो।” जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपने पिता से अलग तरह के पिता हैं, तो आयुष्मान ने तुरंत हां कहा।

- Advertisement -

हाथ में जो आता था, पीट देते थे (Ayushmann Khurrana)

आयुष्मान ने अपने पिता को तानाशाह बताया और खुलासा किया कि उनकी परवरिश कैसे हुई। एक्टर बोले “मैं बिल्कुल अलग पिता हूं। मेरे पिता तो एक तानाशाह थे। चप्पल, बेल्ट से पिटाई करना आम बात थी, उनके हाथ में जो कुछ आता था वह उससे पीट देते थे।”

सिगरेट का धुंआ पिटाई की वजह (Ayushmann Khurrana)

एक खास घटना को याद करते हुए, आयुष्मान ने बताया, “एक दिन मैं पार्टी से लौट रहा था, और मेरी शर्ट में सिगरेट का धुंआ था। हालांकि, मैंने कभी भी सिगरेट नहीं पी है, लेकिन मेरे पिता ने मुझे फिर भी पीट दिया।”

ड्रीम गर्ल 2 में नजर आए आयुष्मान (Ayushmann Khurrana)

फिल्मों की बात करें तो आयुष्मान आखिरी बार ड्रीम गर्ल 2 में नजर आए थे, जो कि एक कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्या ने किया था और इसमें अनन्या पांडे, परेश रावल, अभिषेक बनर्जी, विजय राज और राजपाल यादव ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

- Advertisement -

एक्शन ड्रामा फिल्म की शूटिंग (Ayushmann Khurrana)

आयुष्मान ने हाल ही में अपनी अगली एक्शन ड्रामा फिल्म की शूटिंग शुरू की है, जिसमें उनके साथ सारा अली खान हैं। यह फिल्म करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है और इसे आकाश कौशिक द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस फिल्म के बारे में और अधिक जानकारी फिलहाल नहीं मिली है।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-