CLOSE

Ayesha Jhulka Birthday आयशा जुल्का एक्ट्रेस से बनीं बिजनेस वुमन , 100 से ज्यादा बच्चों की कर रही हैं देखभाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Ayesha Jhulka Birthday 90 के दशक में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक रहीं आयशा जुल्का करियर के शुरुआती दौर में काफी पॉपुलर एक्ट्रेस थीं। आयशा ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। 28 जुलाई 1972 को एक्ट्रेस का जन्म जम्मू – कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था। उन्होंने 1991 में फिल्म ‘कुर्बान’ से डेब्यू किया था. हालांकि उन्हें पहचान फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ से मिली थी।

समीर वशी से 2003 में हुई थी शादी (Ayesha Jhulka Birthday)

आयशा जुल्का करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइम लाइट में रही हैं। एक्ट्रेस का नाम कई बड़े एक्टर के साथ जोड़ा जा चुका है। उन्होंने साल 2003 में समीर वशी से शादी की थी। दोनों की शादी को 20 साल से ज्यादा का टाइम हो चुका है। समीर और आयशा की मैरिड लाइफ काफी सक्सेसफुल हैं। हालांकि कपल को कोई भी बच्चा नहीं है। आयशा ने खुद ही कभी मां न बनने का फैसला किया था।

एक्ट्रेस नहीं करना चाहती थी शादी (Ayesha Jhulka Birthday)

आयशा जुल्का ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि, ‘मैंने सोचा था कि मैं कभी भी शादी नहीं करूंगी। मुझे ऐसा लगता था कि शादी नहीं करती तो मैंने बहुत सारे काम कर पाती। हो सकता है कि मैं जिस खराब रिलेशनशिप में थी, उसकी वजह से मुझे पर ऐसा सोचने का प्रभाव रहा हो। मैंने ये बात अपने परिवार को बता दी थी और वह राजी भी हो गए थे। फिर मेरी मां और बहन एक मेडिटेशन क्लास में समीर से मिले। उन्होंने लगा कि समीर मेरे लिए परफेक्ट हैं। फिर हम दोनों मिले और हम तुरंत ही एक-दूसरे को पसंद आ गए थे’।

- Advertisement -

कपल उठाता है 160 बच्चों का खर्च (Ayesha Jhulka Birthday)

अपने एक इंटरव्यू में आयशा ने बड़ा खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि वे अपने पति संग मिलकर 1600 बच्चों का खर्च उठाती हैं। आयशा ने कहा था कि, ‘मैंने जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। जब मैंने पति को बताया कि बच्चों को लेकर मेरा क्या सोचना है, तो वह मान गए। समीर और मेरी जब शादी हो गई था, तो हमने गुजरात के 2 गांव गोद ले लिए थे। हम वहां के 160 बच्चों के खाने और पढ़ाई का खर्च उठा रहे हैं।’

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-