CLOSE

Aruna Irani महमूद के प्यार में जब गिरफ्तार हो गई थीं अरुणा ईरानी ! 40 की उम्र में की शादी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Aruna Irani अरुणा ईरानी का बॉलीवुड में सफर आसान नहीं रहा है। आपको बता दें कि अरुणा ने 1961 में फिल्म ‘गंगा जमुना’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। 1967 में आई फिल्म ‘फर्ज’ से उन्हें पहचान मिली थी। कम लोग ही जानते हैं कि अरुणा ईरानी का नाम दिग्गज अभिनेता महमूद से जुड़ चुका है। एक इंटरव्यू में अरुणा ईरानी ने अपने और महमूद के रिश्ते को लेकर खुलकर बात भी की थी।

महमूद के साथ दोस्ती या प्यार (Aruna Irani)

अरुणा ईरानी और दिग्गज अभिनेता महमूद ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। उस दौर में दोनों के अफेयर के खूब चर्चे रहे। लेकिन एक इंटरव्यू में अरुणा ईरानी ने अपने और महमूद के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने कहा था, हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। इसे दोस्ती, आकर्षण या कुछ और भी कह सकते हैं। लेकिन प्यार में नहीं थे। अगर ऐसा होता तो रिश्ते को जरूर आगे बढ़ाते।’

कैसे हुई थी पहली मुलाकात (Aruna Irani)

महमूद के साथ फिल्म ‘गुनाहों का देवता’ में अरुणा ईरानी को काम करने का मौका मिला था। मुमताज ने इस फिल्म में कॉमिक रोल करने से मना कर दिया था, जो अरुणा को मिला। जब महमूद को अरुणा ईरानी का नाम बताया गया तो वो कहते हैं कौन अरूणा? फिर जब दोनों की मुलाकात हुई तो महमूद ने अरुणा को खूब डांटा। लेकिन बाद में दोनों अच्छे दोस्त बन गए।

- Advertisement -

40 साल की उम्र में की शादी (Aruna Irani)

बेहतरीन डांस, एक्टिंग और मेहनत के दम पर अरुणा ईरानी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। वो उम्र को सिर्फ एक नंबर मानती हैं। जब अपने करियर में अच्छा मुकाम हासिल कर लिया तो उन्होंने 40 की उम्र में शादी करने की ठानी। 40 पार होने के बाद उन्होंने निर्देशक कुक्कू कोहली से शादी की थी।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-