CLOSE

Akshay Kumar ने ‘भूत बंगला’ के सेट पर ही सुन ली ‘OMG 3’ की कहानी, कब होगी शूटिंग?

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : बॉलीवुड सुपरस्टार Akshay Kumar ने प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इसका अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है।

इसमें वह एक्ट्रेस वामिका गब्बी के साथ नजर आ रहे हैं। इस गाने की शूटिंग केरल में की गई है। वहीं इस बीच खबर ये निकलकर आ रही है कि इस दौरान अक्षय कुमार के साथ डायरेक्टर अमित राय भी केरल गए थे। पिंकविला को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमित के पास ‘OMG 3″ फिल्म से जुड़े कई आइडिया थे। उन्होंने इस दौरान केरल में अक्षय के साथ फिल्म की कहानी को लेकर चर्चा की।

OMG सीरीज की सफलता से खुश 

फिल्म प्रोड्यूसर्स ‘OMG’ और ‘OMG 2’ की सफलता के बाद जल्द ही इसका तीसरा पार्ट बनाना चाहते हैं। 2026 में तीसरे पार्ट को फ्लोर पर लाया जाएगा। हालांकि ये एक बड़ी जिम्मेदारी है और वे OMG 3 की प्रोसेस पूरा करने की जल्दी में नहीं हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो ‘OMG 3’ 2026 के मिडिल में शुरू हो जाएगी।

- Advertisement -

कास्टिंग, स्क्रिप्ट तय होने के बाद ही 

हालांकि ये इस पर डिपेंड करेगा कि स्टोरी कितनी जल्दी पूरी हो जाती है। वहीं जानकारी ये भी निकल कर आ रही है कि फिल्म की कास्टिंग, स्क्रिप्ट तय होने के बाद ही की जाएगी। फिल्म पिछले दो पार्ट की तरह ही होगी। जिसकी कहानी कोर्ट रूम के ईर्द-गिर्द ही घूमेगी।

बड़े पर्दे पर लौट रहे अक्षय-प्रियदर्शन 

वहीं अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय ने हाल ही में प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी भूत बंगला फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में परेश रावल,तब्बू जैसे बड़े सितारे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 2026 के अप्रैल माह में रिलीज होगी। इसके बाद अगस्त से अक्षय फिर प्रियदर्शन की एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में सैफ अली खान भी होंगे। बता दें कि लगभग 14 साल बाद अक्षय और प्रियदर्शन साथ आ रहे हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-