Akshay Kumar Birthday अनगिनत विवाद, 14 फ्लॉप फिल्में; लाइटमैन से सुपरस्टार कैसे बन गए खिलाड़ी कुमार?

Khabarwala 24 News New Delhi: Akshay Kumar Birthday बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय उन सितारों में शामिल हैं जिनकी साल में कम से 4 फिल्में रिलीज होती हैं। इसी वजह से खिलाड़ी कुमार सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में भी शामिल हैं। फिल्मी जगत में कई शानदार फिल्में दे चुके अक्षय कुमार […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Akshay Kumar Birthday बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय उन सितारों में शामिल हैं जिनकी साल में कम से 4 फिल्में रिलीज होती हैं। इसी वजह से खिलाड़ी कुमार सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में भी शामिल हैं। फिल्मी जगत में कई शानदार फिल्में दे चुके अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करते हैं।

Akshay Kumar Birthday लेकिन क्या आपको ये पता है कि पर्दे पर अपनी एक्टिंग से छा जाने वाले अक्षय कभी पर्दे के पीछे काम करते थे। जी हां अक्षय कुमार का फिल्मी सफर काफी इंस्पायरिंग है। अक्षय आज अपना 57 वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके पर चलिए आज आपको इस सुपरस्टार की जर्नी के कुछ अनसुने पहलुओं के बारे में बताते हैं जो शायद ही पहले कभी आपने सुने हों।

- Advertisement -

बी ग्रेड एक्टर का टैग (Akshay Kumar Birthday)

Akshay Kumar Birthday किसी भी करियर की शुरुआत आसान नहीं होती और अक्षय कुमार की शुरुआत भी कुछ ज्यादा अच्छी नहीं रही थी। शुरुआती दिनों में उन्होंने एक के बाद एक 14 फिल्में कीं जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गईं। इस दौर में लोगों ने उन्हें बी ग्रेड एक्टर तक कहना शुरू कर दिया था। हालांकि अक्षय ने इन आलोचनाओं को अपनी ताकत बना लिया और कभी हार नहीं मानी।

Akshay Kumar Birthday अक्षय के इरादे मजबूत थे, इसलिए उन्होंने कभी घुटने नहीं टेके। लगातार फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद उन्होंने अपना काम जारी रखा और आखिरकार सफलता हासिल कर ही ली। अक्षय ने एक बार खुद ये भी बताया था कि वो ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं थे इसलिए कनाडा में वेटर का भी काम किया करते थे, जहां टिप के तौर पर लड़कियां उन्हें किस भी दे जाया करती थीं।

- Advertisement -

लाइटमैन के तौर पर शुरू किया कैरियर (Akshay Kumar Birthday)

Akshay Kumar Birthday अक्षय कुमार की सफलता की कहानी में एक दिलचस्प मोड़ उस समय आया जब वो फिल्मों में लाइटमैन का काम किया करते थे। ये जानकारी उन्होंने खुद अनुपम खेर के शो में शेयर की थी। अक्षय ने शुरुआती दिनों में फोटोग्राफर जय सेठ के साथ लाइटमैन के तौर पर काम किया था और इस दौरान उन्होंने कई फेमस सेलिब्रिटीज का फोटोशूट भी किया। अक्षय के लिए ये अनुभव उनके लिए फिल्मों की दुनिया में कदम रखने की पहली सीढ़ी साबित हुआ।

अक्षय को गोविंदा ने दिया सुझाव (Akshay Kumar Birthday)

Akshay Kumar Birthday ये उस वक्त की बात है जब अक्षय कुमार गोविंदा की फिल्म के सेट पर पहुंचे थे। गोविंदा ने उनकी ओर इशारा करते हुए कहा,  तो बहुत चिकना है, हीरो क्यों नहीं बन जाता? अक्षय ने इस सुझाव को हल्के में लिया और जवाब दिया, आप एक बार फोटोज देख लीजिए। गोविंदा का ये सुझाव अक्षय के करियर में काफी अहम साबित हुआ और फिल्मों में एक्टिंग करने का ख्याल अब खिलाड़ी कुमार के मन में भी आ गया।

एक्टर का सुपरस्टार बनने का सफर (Akshay Kumar Birthday)

Akshay Kumar Birthday कामयाबी की राह अभी भी आसान नहीं थी। अक्षय कुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मॉडलिंग और वर्कशॉप्स के जरिए की। बहुत कोशिशों के बाद जाकर उन्हें पहला ब्रेक मिला। साल 1991 में अक्षय कुमार को उनकी पहली फिल्म । ये फिल्म एक एक्शन-ड्रामा थी जिसमें अक्षय कुमार ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज की तारीख में अक्षय कुमार बड़े सुपरस्टार हैं। वो हर साल 4-5 फिल्में करते हैं और हर बड़े डायरेक्टर उनकी फिल्म में उन्हें कास्ट करने के लिए बेसब्र रहते हैं। अक्षय की मेहनत और लगन ने उन्हें इंडस्ट्री का अहम हिस्सा बना दिया है।

विवादित पर्सनल लाइफ (Akshay Kumar Birthday)

Akshay Kumar Birthday अक्षय कुमार की पर्सनल लाइफ भी काफी विवादों में रही। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को डेट करने के बाद अक्षय कुमार का दिल शिल्पा शेट्टी पर गया था। लेकिन फिर अक्षय ने शिल्पा से भी ब्रेकअप कर लिया। अचानक उन्होंने राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना से गुप-चुप तरीके से शादी कर ली। इतना ही नहीं शादी के सालों बाद भी उनका नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ जोड़ा गया, हालांकि इन खबरों के बारे में कभी कोई पुष्टि नहीं हुई।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News