मुंबई, 27 सितंबर (khabarwala24)। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने हाल ही में नवरात्रि के मौके पर आयोजित एक शानदार डांडिया नाइट में हिस्सा लिया। इस रंगारंग आयोजन का एक वीडियो उन्होंने शनिवार को पोस्ट किया।
अक्षरा ने वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। इस वीडियो में अक्षरा का उत्साह और मस्ती भरा अंदाज प्रशंसकों को खूब भा रहा है।
वीडियो की शुरुआत में अक्षरा मेकअप रूम में तैयार होती नजर आ रही हैं। इसके बाद वह डांडिया नाइट के आयोजन स्थल पर पहुंचती हैं, जहां वह डांडिया खेलती और हंसी-मजाक करती दिख रही हैं। आयोजन के दौरान वह स्टेज पर धमाकेदार डांस करती हैं और डांडिया की थाप पर थिरकती हैं। वीडियो के अंत में अक्षरा भक्ति में डूबकर भोलेनाथ का जयकारा लगाती हैं और कहती हैं, “बोलो पार्वतीपति नम:, हर-हर महादेव।”
अक्षरा के लुक की बात करें तो उन्होंने इस मौके पर गुलाबी रंग का सूट पहना। उन्होंने अपने लुक को गले में नेकपीस, कानों में झुमके और हल्के मेकअप के साथ पूरा किया। उनके बालों की हेयरस्टाइल ने उनके आकर्षण को और बढ़ा दिया।
वीडियो के साथ अक्षरा ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा, “नवरात्रि की नौ रातें, खुशियों से भरमार, मां का आशीर्वाद ही आशीर्वाद।”
प्रशंसक उनकी सादगी, ऊर्जा और भक्ति भाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अक्षरा का देवी भक्ति गीत ‘भोली सी मईया’ रिलीज हुआ था। इस गाने को अक्षरा सिंह ने खुद गाया और प्रोड्यूस भी किया। गाने को अक्षरा सिंह के ही यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया, जिसे फैंस की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है और लोग इस पर रील भी बना रहे हैं। वहीं, अभिनेत्री ने फिल्म अम्बे मां की शूटिंग भी पूरी कर ली है, लेकिन इसकी रिलीज की भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


