CLOSE

Poltical News :लोकसभा चुनाव के लिए बसपा का क्या है नया दांव? मायावती पर किन समीकरण है फोकस

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Poltical News Khabarwala 24 News Lucknow:बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लोकसभा चुनाव 2024 में एकला चलो की रणनीति पर काम करते हुए उम्मीदवारों का पैनल तैयार कराना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव-2024 में अधिकांश सीटों पर पूर्व सांसदों के साथ पूर्व विधायकों पर दांव लगाने की तैयारी है। क्षेत्र में सक्रिय व जातीय समीकरण में फिट बैठने वालों को तरजीह दी जाएगी। मंडल प्रभारियों से ऐसे नामों का पैनल तैयार करते हुए भेजने का निर्देश दिया गया है।

2009 में बसपा ने जीती थी बीस सीट

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने दम पर अभी लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने का ऐलान कर रखा है। हालांकि अंदर खाने में कुछ दलों से बातचीत चल रही है, लेकिन इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। एक समय था, जब बसपा का पूर्वांचल से लेकर पश्चिम तक दबदबा हुआ करता था। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में तो बसपा ने 20 सीटें जीत कर सभी दलों का चौंका दिया था। बसपा सुप्रीमो वर्ष 2009 वाला परिणाम चाहती हैं। इसीलिए इस बार बाहरियों को तरजीह देने के स्थान पर पार्टी छोड़ कर न जाने वाले वफादारों पर दांव लगाने पर सहमति बनी है।

क्षेत्रवार प्राप्त किया जा रहा है फीड बैक

पार्टी सूत्रों के अनुसार बसपा सुप्रीमो लखनऊ में रहकर अलग-अलग मंडलों की लगातार बैठकें कर रही हैं। क्षेत्रवार फीडबैक प्राप्त कर वह लोकसभा चुनाव के लिए एक्शन प्लान तैयार कर रही हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में हर सीट पर जातीय समीकरण का ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए पिछले चार चुनावों के ट्रेंड की रिपोर्ट भी मंडल प्रभारियों से मांगी गई है। इसमें उनसे पूछा गया है कि बसपा लगातार क्यूं चुनाव हार रही है। इसकी क्या वजहें हैं। उम्मीदवारों के चयन किस आधार पर होना चाहिए। इस रिपोर्ट के आधार पर ही इस बार उम्मीदवारों के नामों को फाइनल किया जाएगा। बसपा ने वर्ष वर्ष 2019 में अंबेडकर नगर, अमरोहा, बिजनौर, गाजीपुर, घोसी, जौनपुर, लालगंज, नगीना, सहारनपुर और श्रावस्ती में दस सीटों पर जीत दर्ज की थी।

- Advertisement -

चारों राज्यों में 20 सभाएं करेंगी मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावाती पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भी जुटी हुई हैं। जीतने वाले उम्मीदवारों को ही टिकट दिया जा रहा है। इनकी जीत पक्की करने के लिए वे चार राज्यों में पहले चरण में कुल 20 रैलियां व सभाएं करेंगी। मध्य प्रदेश-राजस्थान में आठ-आठ और छत्तीसगढ़ व तेलंगाना में दो-दो रैलियों का कार्यक्रम फिलहाल तैयार किया गया है। इन रैलियों का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही पार्टी स्तर पर जारी किया जाएगा।

Poltical news :लोकसभा चुनाव के लिए बसपा का क्या है नया दांव? मायावती पर किन समीकरण है फोकस Poltical news :लोकसभा चुनाव के लिए बसपा का क्या है नया दांव? मायावती पर किन समीकरण है फोकस Poltical news :लोकसभा चुनाव के लिए बसपा का क्या है नया दांव? मायावती पर किन समीकरण है फोकस Poltical news :लोकसभा चुनाव के लिए बसपा का क्या है नया दांव? मायावती पर किन समीकरण है फोकस Poltical news :लोकसभा चुनाव के लिए बसपा का क्या है नया दांव? मायावती पर किन समीकरण है फोकस Poltical news :लोकसभा चुनाव के लिए बसपा का क्या है नया दांव? मायावती पर किन समीकरण है फोकस Poltical news :लोकसभा चुनाव के लिए बसपा का क्या है नया दांव? मायावती पर किन समीकरण है फोकस Poltical news :लोकसभा चुनाव के लिए बसपा का क्या है नया दांव? मायावती पर किन समीकरण है फोकस Poltical news :लोकसभा चुनाव के लिए बसपा का क्या है नया दांव? मायावती पर किन समीकरण है फोकस

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-