CLOSE

watch टिक-टिक की कुछ घड़ियों में क्यों आती है आवाज, क्या है इसके पीछे का साइंस?

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: watch घड़ी पहनने का शौक बहुत लोगों को होता है। लेकिन शौक से ज्यादा घड़ी हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। क्योंकि घड़ी समय बताता है और समय के बिना हमारा जीवन रूक जाएगा। क्या आप जानते हैं कि हाथ और दीवार दोनों घड़ियों में टिक-टिक की आवाज क्यों आती है। चलिए आज हम आपको बताएंगे कि इसके पीछे की वजह क्या है।

जानिए क्यों आती है आवाज (watch)

आज के समय अधिकांश लोग स्मार्ट वॉच पहनना और घर में दीवार पर भी स्मार्ट वॉच लगाना पसंद करते हैं। लेकिन अभी भी लगभग हर घर में वो घड़ियां मौजूद हैं, जिनसे टिक-टिक की आवाज आती है। अब सवाल ये है कि घड़ियों से टिक-टिक की आवाज क्यों आती है?. दरअसल टिकटिक घड़ियों में बैलेंस व्हील के दो फोर्क की घूमते हुए पहिये से बारी-बारी से टकराने की आवाज़ है। बता दें कि सुई के दो घाट बने होते हैं, जो अलग-अलग दिशाओं में रहते हैं। जब ये एक सेकेंड या एक मिनट आगे बढ़ते हैं, तो एक घाट छोड़कर दूसरे घाट में जाकर बैठते हैं। ऐसे में ये लगातार गोल व्हील से टकराते हैं, जिनसे आवाज निकलती है।

साउंड ऑफ एसकैपेमेंट कहते हैं (watch)

टिकटिक की इस आवाज को तकनीकी तौर पर साउंड ऑफ एसकैपेमेंट कहते हैं। घड़ी को खोलकर जब आप देखेंगे तो जो एक पहिया घूमता है उसे एस्केप व्हील कहते हैं। वहीं उसके घूमने की गति को ऊपर वाले बैलेंस व्हील के दो फोर्क कंट्रोल करते हैं। इसके अलावा नीचे का पीला पहिया घड़ी के बाकी सुइयों से जुड़ा रहता है, और इस तरह घंटा , मिनट और सेकंड का समय कंट्रोल किया जाता ह।

- Advertisement -

नई घड़ियों में टिकटिक की आवाज क्यों नहीं (watch)

आज कुछ डिजिटल घड़ियां भी पेंडुलम घड़ियों की तरह आवाज निकालती हैं। लेकिन उनका शोर इतना ज्यादा नहीं होता है। बाजार में आज के वक्त अब ऐसी कई घड़ियां आ गई हैं, जो बिना आवाज के चलती हैं। हालांकि कुछ घड़ियों से एक दम थोड़ी सी आवाज आती है। वहीं दीवार घड़ियों में यह आवाज काफी तेज होती है। इसके अलावा कुछ नई तकनीक के स्मार्ट वॉच में तो बिल्कुल भी आवाज नहीं आती है।
क्योंकि नई तकनीक के स्मार्ट वॉच की तकनीक पहिया पर नहीं होती है। बल्कि नई तकनीक के स्मार्ट वॉच डिजिटल होते हैं। ऐसे ही दीवार वाली घड़ियां भी डिजिटल हो गई हैं, जिसमें सुई नहीं घूमती है। ये सिर्फ नंबर में समय बताता है। ये घड़ियां ठीक वैसे ही काम करते हैं, जैसे हाथ में पहनने वाले स्मार्ट वॉच काम करते हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-