CLOSE

Shahzada Meaning शहजादे का मतलब क्या आप जानते हैं ? राजनीति की पिच पर बाउंसर की तरह हो रहा इस्तेमाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News News Delhi: Shahzada Meaning लोकसभा चुनाव 2024 में भी कई शब्द ऐसे हैं जो खबरों का हिस्सा बन रहे हैं और इनमें से एक शब्द है शहजादा। शहजादा शब्द आजकर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। पीएम मोदी और बीजेपी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शहजादा कह कर संबोधित कर रहे हैं। राहुल गांधी अपने तरीके से इसका जवाब भी दे रहे हैं। इन दोनों नेताओं की इस बहस के बीच जो शब्द जनता के बीच जगह पा रहा है वो है शहजादा।

शहजादा शब्द कहां से आया (Shahzada Meaning)

शहजादा मतलब बादशाह का बेटा या राजा का उत्तराधिकारी या अंग्रेजी में कहें तो प्रिंस। इसे शहजादा और शाहजादा दोनों कहते हैं लेकिन ज्यादातर लोग शहजादा ही कहते हैं जो फारसी भाषा के शब्द शाहजादेह से बना। फारसी में शाह मतलब राजा और जादा मतलब बेटा होता है। शाहजादा शब्द का इस्तेमाल ईरान में भी किया जाता था जिसका मतलब होता था ईरानी शाही घराने के शाह का बेटा। वहीं शाह एक शाही उपाधि थी जिसका उपयोग ईरानी राजशाही के प्रमुख व्यक्ति करते थे। इसके अलावा ओटोमन राजघराने में भी इस शब्द का इस्तेमाल होता था।

शहदाजे का मुगलों से क्या है रिश्ता (Shahzada Meaning)

इससे मिलते जुलते कई शब्द प्रचलित हैं जैसे अमीरजादा, नवाबजादा, पीरजादा। फारसी में शहजादे शब्द का प्रयोग पुरुष और स्त्री दोनों के लिए किया जाता है। मुगलों ने पुरुषों के लिए शहजादे और महिलाओं के लिए शहजादी शब्द का इस्तेमाल करना शुरु किया। उर्दू में भी शहजादा और शाहजादा दोनों शब्दों का इस्तेमाल होता है।

- Advertisement -

फरासी शब्दों का मुगल दरबार में होता था काफी प्रयोग (Shahzada Meaning)

मुगल दरबार में फारसी शब्दों का काफी प्रयोग होता था। धीरे-धीरे इसके साथ हिंदी शब्दों का इस्तेमाल भी शुरु हुआ। मुगल बादशाह औरंगजेब ने तो बकायदा एक हिंदी-फारसी शब्दकोश तैयार करवाया था जिसका नाम है तोहफ़तुल-हिन्द। इसे इस तरह से तैयार करवाया गया कि कोई भी फारसी जानने वाला इंसान आसानी से हिन्दी को सीख सके। इसकी एक प्रतिलिपि पटना की मशहूर खुदाबख्श खां ओरियंटल लाइब्रेरी में रखी गई है।

शहजादा शब्द का फिल्मों से कनेक्शन (Shahzada Meaning)

शहजादा नाम से एक फिल्म 1972 में आई थी जिसमें राजेश खन्ना हीरो थे। फिर 2023 में कार्तिक आर्यन की भी एक फिल्म आई जिसका नाम शहजादा था। राजेश खन्ना की फिल्म एक तमिल फिल्म का रीमेक थी जिसमें उनके साथ राखी हीरोइन थीं। वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की एक तेलगु फिल्म का रीमेक थी और इसमें कार्तिक के साथ हीरोइन थीं कृति सेनन।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-