CLOSE

कक्षा आठ तक की 14 जनवरी तक हुई छुट्टी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरwala 24 न्यूज हापुड़ : शीतलहर और अत्याधिक ठंड के चलते जिले में कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूल अब 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। साथ ही कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूलों में 14 जनवरी तक सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक ही पढ़ाई होगी।

कड़ाके की सर्दी जारी है, शासन के आदेश पर जिले में 12वीं तक के स्कूलों को सात जनवरी तक बंद रखने के आदेश थे। आठ जनवरी को रविवार का अवकाश रहेगा, सोमवार को इन स्कूलों में सुबह 8:50 के स्थान पर 10 बजे से कक्षाएं शुरू होंगी। ताकि छात्र आसानी से कक्षाओं में पहुंच सकें। इन छह दिनों में सिर्फ विद्यालय चार घंटे के लिए ही खुलेंगे।

वहीं, कक्षा आठवीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद रखे जाएंगे। अत्याधिक सर्दी के चलते यह निर्णय लिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके उपाध्याय ने इस संबंध में आदेशित किया है कि आदेशों का पालन नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

- Advertisement -

आदेशों का पालन करें विद्यालय

अत्याधिक ठंड के चलते डीएम के निर्देश पर कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं 14 जनवरी तक नहीं चलायी जाएंगी। कक्षा 9 से 12वीं तक की क्लासें सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक ही चलायी जाएंगी। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।–पीके उपाध्याय, डीआईओएस

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-