CLOSE

henley passport सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट कौन सा है, भारत और पाकिस्तान कितना मजबूत?

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : henley passport दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट कौन सा है अगर हाल के समय की बात करें तो इस बारे में लिस्ट जारी की गई जिसमें इस सवाल का उत्तर था।

दरअसल, जुलाई महीने में हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 (Henley Passport Index) में टॉप पर सिंगापुर रहा यानी दुनिया का सबसे मजबूत पासपोर्ट सिंगापुर का है जिसके नागरिक दुनिया के 227 डेस्टिनेशन में से वीजा फ्री यानी बिना वीजा यात्रा 195 डेस्टिनेशन्स पर कर सकते हैं। दरअसल, हेनले पासपोर्ट इंडेक्स दुनिया के पासपोर्ट को वीजा फ्री एंट्री के पैमाने पर रखकर उनकी मजबूती की रैंकिंग तय करता है।

भारत की क्या है रैंकिंग (henley passport)

अब भारत की रैंकिंग की बात करते हैं तो इसमें भारत ने सुधार किया है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में 82वें स्थान पर भारत है। यहां के लोग 58 विदेशी डेस्टिनेशन्स पर वीजा फ्री एंट्री कर पाते हैं। 2023 में हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में 84 वां स्थान भारत था और अब दो स्थान की छलांग लगाते हुए सुधार किया है।

- Advertisement -

पाकिस्तान की क्या है रैंकिंग (henley passport)

पाकिस्तान की बात करें तो पासपोर्ट इंडेक्स में बेहद खराब प्रदर्शन करते हुए यह पड़ोसी देश नीचे से पांचवें स्थान पर है। 105 देशों की लिस्ट में 100वें स्थान पर पाकिस्तान है जहां के लोग 33 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं। पाकिस्तान से नीचे यमन, इराक, सीरिया व सबसे नीचे अफगानिस्तान देश का नाम है।

शक्तिशाली पासपोर्ट की लिस्ट (henley passport)

शीर्ष 5 देशों की बात करें तो इस सिंगापुर के बाद शक्तिशाली पासपोर्ट की लिस्ट में 192 वीजा फ्री ट्रैवल डेस्टिनेशन्स के साथ दूसरे स्थान पर फ्रांस है। जर्मनी, इटली, जापान और स्पेन इसके बाद हैं यानी दूसरे स्थान पर, तो वहीं 191 वीजा फ्री ट्रैवल डेस्टिनेशन्स के साथ तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड के साथ ही लग्जमबर्ग, नीदरलैंड्स, दक्षिण कोरिया व स्वीडन हैं. लिस्ट में 190 वीजा फ्री डेस्टिनेशन्स के साथ चौथे स्थान पर बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूजीलैंड के साथ ही नॉर्वे, स्विटजरलैंड व ब्रिटेन हैं। 189 वीजा फ्री ट्रैवल डेस्टिनेशन के साथ पांचवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया व पुर्तगाल हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-