CLOSE

Enforcement Directorate : ईडी में कैसे मिलती है नौकरी, क्या होनी चाहिए योग्यता, कितनी मिलती है सैलरी? जानें पूरी डिटेल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Enforcement Directorate ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले के आरोप में 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। ईडी यानी की एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट इसे प्रवर्तन निदेशालय भी कहते हैं। किसी भी घोटाले आदि में छापेमारी और गिरफ्तारी करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय का ही नाम आता है। आइए जानते हैं कि ईडी में नौकरी कैसे मिलती है। योग्यता क्या होनी चाहिए और चयनित कैंडिडेट को कितने रुपए सैलरी हर माह मिलती हैं। बता दें कि ईडी ज्यादातर पदों पर भर्तियां डेपुटेशन के आधार पर करता है। इसके लिए ईडी वैकेंसी भी समय-समय पर निकालता है। वहीं कर्मचारी चयन आयोग भी ईडी में कुल पदों पर भर्तियां करता है।

SSC करता है ईडी में भर्तियां (Enforcement Directorate)

कर्मचारी चयन आयोग एसएससी सीजीएल परीक्षा का आयोजन हर साल करता है। इसके लिए केंद्रीय विभागों में भर्तियां की जाती हैं। SSC असिस्टेंट ईडी ऑफिसर के पदों पर सीजीएल परीक्षा के जरिए भर्तियां करता है।

कौन कर सकता है अप्लाई (Enforcement Directorate)

असिस्टेंट ईडी ऑफिसर पदों पर नौकरी के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को एसएससी सीजीएल के लिए आवेदन करना होता है। अप्लाई कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए करना होगा। एसएसएसी नोटिफिकेशन जारी करता है। सहायक ईडी अधिकारी पदों के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन पास मांगी जाती है। वहीं अप्लाई करने के लिए उम्र सीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाती है।

- Advertisement -

कैसे होता है इनका चयन (Enforcement Directorate)

असिस्टेंट ईडी ऑफिसर पदों पर चयन टियर 1 और टियर 2 परीक्षा के जरिए किया जाता है। टियर 1 परीक्षा में सफल कैंडिडेट टियर 2 की परीक्षा में शामिल होते हैं और टियर 2 परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों का डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाता है और फिर उनकी नियुक्ति की जाती है। चयनित कैंडिडेट को हर माह लगभग 44900 रुपए से 142400 रुपए सैलरी दी जाती है।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-